होम / बिजनेस / एक मशीन बता देगी खाने की क्‍वालिटी से क्‍वांटिटी, कई राज्‍यों में चल रहा है काम

एक मशीन बता देगी खाने की क्‍वालिटी से क्‍वांटिटी, कई राज्‍यों में चल रहा है काम

भारत की कंपनी उद्योग यंत्रा जिसका एक प्रोडक्ट खाने की क्वालिटी से लेकर क्वांटिटी कैसी है. जैसे ही खाने को इस मशीन के नीचे रखा जाता है वो सेंसर के जरिए उसका रिजल्ट डाटा सेंटर को भेज देती है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

प्रगति मैदान में चल रही है इंडिया मोबाइल कांग्रेस में जहां एक और बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने फ्यूचर प्रोडक्ट को डिस्प्ले कर रही हैं,वहीं दूसरी ओर कई भारतीय कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट डिस्प्ले कर रही हैं कई स्टार्टअप भी अपने प्रोडक्ट को दिखा रहे हैं. इसी में एक है भारत की कंपनी उद्योग यंत्रा जिसका एक प्रोडक्ट यह बताता है कि खाने की क्वालिटी से लेकर क्वांटिटी कैसी है जैसे ही खाने को इस मशीन के नीचे रखा जाता है मशीन सारी चीजों को सेंसर के जरिए चेक कर देती है और तुरंत उसका रिजल्ट डाटा सेंटर को भेज देती है.

मिट्टी मिल पर रखी जा सकती है नजर
हमारे देश के स्कूलों में छोटे बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में अक्सर खराबी या खराब क्वालिटी की शिकायत आती रहती है कभी कई बच्चे बीमार हो जाते हैं तो कभी उन्हें पौष्टिक आहार ना मिलने का मामला सामने आते रहता है लेकिन इस मशीन के जरिए दिल्ली में बैठकर भारत के किसी भी कोने में बांटे जा रहे मिड डे मील पर नजर रखी जा सकती है,जैसे ही बच्चे को थाली मिलती है अगर वह उस थाली को इस मशीन के नीचे रख दे तो यह मशीन ऑटोमेटिकली उस खाने की कई तरह की रीडिंग लेकर भेज देती हैं,जिसमें खाने में मौजूद पौष्टिक आहार, खाने की क्वालिटी,  खाने में मौजूद प्रोटीन और विटामिन की संख्या भी अकाउंट करके भेज देती है,जिससे दिल्ली में बैठा शख्स आसानी से यह पता कर सकता है कि दक्षिण भारत के स्कूल में इस वक्त कैसा खाना दिया जा रहा है. 

कई राज्य कर रहे हैं इस मशीन का पायलट प्रोजेक्ट
उद्योग यंत्रा के फाउंडर और सीईओ अंकुर जैन बताते हैं कि मौजूदा समय में उनकी इन मशीनों को 5 राज्यों में टेस्ट किया जा रहा है, जिनमें हरियाणा, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं. इस मशीन का निजी स्कूलों में भी इस्तेमाल हो सकता है जहां बोर्डिंग स्कूल हो या वह स्कूल जहां बच्चों को खाना दिया जाता हो.

कृषि में भी कारगर है कंपनी की मशीन
उद्योग यंत्र कंपनी ने सिर्फ खाने की क्वालिटी ही नहीं बल्कि कृषि कार्यों के लिए भी अपना एक प्रोडक्ट बनाया है इस प्रोडक्ट के जरिए अगर आप किसी भी प्रकार के फल को इसके नीचे रखते हैं तो उससे इसकी क्वालिटी इसकी हेल्दीनेस और इसकी जियो टैगिंग भी हो जाती है. मसलन किन्नौर में जहां से पैदा होता है वहां से कहीं भेजने से पहले अगर इस मशीन के नीचे उसे रख दिया जाए तो वह इसका भार क्वालिटी पौष्टिकता और इसे जियो टैग दे देती है और एक क्यूआर कोड जनरेट कर देती है जिसे स्कैन करते ही यह पता चल जाता है कि यह कहां से कब कितने बजे तक हुआ है.

फूड चेन में भी हो सकता है इसका इस्तेमाल
मौजूदा समय में हमारे देश में कई तरह की फूड चेन काम कर रही है अब वह भले ही हल्दीराम हो या बीकानेर हो या फिर दूसरे बड़े फूड सेक्टर की कंपनियां हो। अंकुर जैन बताते हैं की जो फूड चेन कंपनियां कई बार अपने अलग-अलग जगहों के फ्रेंचाइजी इसके प्रोडक्ट को लेकर चिंतित रहती हैं यह मशीन उनके लिए भी बड़ी कारगर है वह चाहे तो मुंबई में बैठकर कर्नाटक में अपनी फूड चेन कि जिस शॉप का खाना चेक करना चाहे उसे आसानी से किया जा सकता है ग्राहक की थाली को 15 सेकंड के लिए इस मशीन पर रखना होता है जिसके बाद उसकी सारी जानकारी डाटा सेंटर को मिल जाती है यह सब कुछ 5G नेटवर्क के बेहतर होने का एक और नतीजा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

10 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

10 hours ago

टेक्सटाइल उद्योग में AI और ऑटोमेशन की बढ़ती धमक, गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस में 15,000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 190 से अधिक कंपनियों ने दिखाईं नई तकनीकें. AI, ऑटोमेशन, डिजिटल प्रिंटिंग और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, कंपनियों को मिले नए बिजनेस लीड और साझेदारी के अवसर

11 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

13 hours ago

टाटा संस में बड़ा फेरबदल, एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद; फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नोएल टाटा के साथ मतभेदों के बीच इस्तीफा, टाटा संस की लिस्टिंग और बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी रही असहमति

14 hours ago


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

10 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

10 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

13 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

11 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

15 hours ago