✕

होम / बिजनेस / टेक्सटाइल उद्योग में AI और ऑटोमेशन की बढ़ती धमक, गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस में 15,000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे

टेक्सटाइल उद्योग में AI और ऑटोमेशन की बढ़ती धमक, गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस में 15,000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 190 से अधिक कंपनियों ने दिखाईं नई तकनीकें. AI, ऑटोमेशन, डिजिटल प्रिंटिंग और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, कंपनियों को मिले नए बिजनेस लीड और साझेदारी के अवसर

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

भारत का टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग तेजी से तकनीक आधारित मैन्युफैक्चरिंग की ओर बढ़ रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन और सस्टेनेबल प्रोडक्शन अब इस बदलाव के प्रमुख केंद्र बन रहे हैं. इसी रुझान की झलक गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया (Gartex Texprocess India 2026) और डेनिम शो (Denim Show) में देखने को मिली, जिसका तीन दिवसीय आयोजन 15,079 विजिटर्स के साथ संपन्न हुआ.

प्रदर्शनी में 190 से अधिक एग्जिबिटर्स ने हिस्सा लिया, जिनमें 40 से ज्यादा कंपनियां पहली बार शामिल हुईं. भारत के अलावा चीन, जापान, सिंगापुर, इटली, जर्मनी, ताइवान, तुर्की और हांगकांग की कंपनियों और उनके डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी अपनी तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन किया. आयोजन ने टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग के लिए नए खरीदारों, बिजनेस लीड और भविष्य की साझेदारियों के अवसर तैयार किए.

खरीदारों और कंपनियों के बीच हुई बिजनेस डील पर बातचीत

तीन दिनों के दौरान एग्जिबिटर्स और इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स के बीच लगातार बिजनेस मीटिंग्स हुईं. मैन्युफैक्चरर्स, सोर्सिंग प्रोफेशनल्स, रिटेलर्स, एक्सपोर्टर्स, बायिंग हाउस और फैक्ट्री मालिकों ने नए प्रोजेक्ट्स, उत्पादन जरूरतों और आधुनिक मशीनरी को लेकर चर्चा की.

आयोजक MEX एग्जीबिटर्स की डायरेक्टर हिमानी गुलाटी ने बताया, प्रदर्शनी में कंपनियों ने ऐसी मशीनरी और टेक्नोलॉजी पेश कीं, जिनमें AI और ऑटोमेशन जैसे एडवांस फीचर्स शामिल थे. इनका उद्देश्य उत्पादन का समय कम करना, वेस्टेज घटाना, पानी और ऊर्जा की बचत करना और मैनुअल काम पर निर्भरता कम करना है. लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए खरीदारों को नई मशीनरी की क्षमता और अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तकनीकों की तुलना करने का मौका मिला.

टेक्सटाइल से लेकर डेनिम तक नई तकनीकों का प्रदर्शन

गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया में गारमेंट और अपैरल मशीनरी, टेक्सटाइल प्रोसेसिंग, ऑटोमेशन, डिजिटल प्रिंटिंग, निटिंग और फिनिशिंग टेक्नोलॉजी से जुड़े समाधान प्रदर्शित किए गए. वहीं, डेनिम शो में डेनिम फैब्रिक, नई फैशन रेंज, प्रोसेसिंग और फिनिशिंग तकनीकों पर जोर रहा. डाई और केमिकल्स से जुड़े उत्पाद भी प्रदर्शनी का अहम हिस्सा रहे. एग्जिबिटर्स ने भारतीय टेक्सटाइल उद्योग के भविष्य को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई. हालांकि, तेजी से बदलती तकनीक के बीच उन्होंने स्किलिंग और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जरूरत को भी उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बताया.

Denim Show में नई रेंज को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

डेनिम शो को खरीदारों और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. बाबा टेक्सटाइल मशीनरी (Baba Textile Machinery India Pvt. Ltd.) के डायरेक्टर मुकुंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी में अच्छी संख्या में विजिटर्स पहुंचे. कंपनी को कई मजबूत बिजनेस लीड मिलीं, जिनमें से कुछ नए कारोबार में भी बदलीं. कंपनी ने एम्ब्रॉयडरी और प्रिंटिंग से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन किया और अगले साल भी आयोजन में शामिल होने की इच्छा जताई. इस दौरान Fabcare (India) Pvt. Ltd. ने अपने नए उपकरणों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया और नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए.  Raymond UCO Denim ने अपनी नई फैशन रेंज और नए उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिन्हें ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली.

AI और सस्टैनिबिलिटी पर हुई भविष्य की चर्चा

प्रदर्शनी के साथ आयोजित Gartex Texprocess Talks और Denim Talks में उद्योग विशेषज्ञों, टेक्नोलॉजी कंपनियों और अन्य प्रोफेशनल्स ने टेक्सटाइल और डेनिम उद्योग के भविष्य पर चर्चा की. इन सत्रों में AI, सस्टैनिबिलिटी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, बदलती उपभोक्ता जरूरतों और ग्लोबल कॉम्पिटिशन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. कुल मिलाकर, Gartex Texprocess India और Denim Show ने टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत किया. तीन दिनों के दौरान खरीदारों, मैन्युफैक्चरर्स, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स और सप्लायर्स के बीच हुई बातचीत से नए बिजनेस और भविष्य की साझेदारियों की संभावनाएं बनीं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

30 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

47 minutes ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

2 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

3 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

3 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

47 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

18 minutes ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

30 minutes ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

2 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

3 hours ago