✕

होम / बिजनेस / जन्माष्टमी पर इन शेयरों में निवेश से बन सकता है आपका दिन, तेजी के मिल रहे संकेत

जन्माष्टमी पर इन शेयरों में निवेश से बन सकता है आपका दिन, तेजी के मिल रहे संकेत

आज पूरा देश श्री कृष्ण जन्माष्टमी मना रहा है. इस मौके पर कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं, जिन्हें आप अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला सप्ताह अच्छा रहा. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ. हालांकि, जैसा कि अनुमान था बाजार ने कोई बड़ी छलांग नहीं लगाई. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.02 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 81,086.21 पर बंद हुआ था. सेंसेक्स में तेजी का यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेज (NSE) का निफ्टी 11.65 अंक बढ़कर 24,823.15 पर पहुंच गया. हमारे बाज़ार में पहले वाली तेजी दिखाई न देने की एक सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों का रुख है. विदेशी निवेशक इस समय खरीदारी के बजाये बिकवाली पर फोकस कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.  

इनमें आ सकता है उछाल
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर MACD के संकेतों की. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Kalpataru Power, Apar Industries, DOMS Industries, RailTel Corp,  Devyani International और Solar Industries में तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव आज चढ़ सकते हैं और आपके लिए इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी के संकेत
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों पर मंदी का रुख भी दर्शाया है. Infosys, Lupin, Metropolis Health, Dr Lal PathLabs, HDFC Bank और ZF Commercial Vehicle Control Systems के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. आईटी कंपनी Infosys के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,865.95 रुपए पर बंद हुए थे. दरअसल, इंफोसिस के खिलाफ अमेरिका की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी Cognizant ने केस दर्ज कराया है. Cognizant ने इंफोसिस पर हेल्थकेयर इंश्योरेंस सॉफ्टवेयर से सम्बंधित ट्रेड सिक्रेट चुराने का आरोप लगाते हुए टेक्सस फेडरल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी आगे भी देखने को मिल सकता है.

इनमें मजबूत खरीदारी 
अब जानते हैं कि कौनसे शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है.  इस लिस्ट में Nykaa, IndiGo, DOMS Industries, Phillips Carbon, Craftsman Automation, Minda Corporation और Himadri Speciality का नाम शामिल है. Nykaa में  हाल ही में एक बड़ी ब्लॉक डील हुई है. इसके तहत कंपनी के शुरुआती निवेशक ने नायका के 4 करोड़ शेयर बेचे हैं. इस खबर के बाद से कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह 7.87% की उछाल के साथ 226.98 रुपए पर बंद हुआ. इंडिगो के शेयर भी इस दौरान करीब साढ़े पांच प्रतिशत की छलांग के साथ 4,718 रुपए पर पहुंच गए.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago