होम / बिजनेस / NCR की तर्ज पर यूपी में बनेगा SCR, लखनऊ से सटे इन जिलों का होगा कायाकल्प

NCR की तर्ज पर यूपी में बनेगा SCR, लखनऊ से सटे इन जिलों का होगा कायाकल्प

अब यूपी की राजधानी लखनऊ में भी इसी मॉडल पर स्टेट कैपिटल रीजन (यूपीएससीआर) बनाएगा जाएगा. इसका फैसला खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के जिलों को मिलाकर बने नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) के बाद अब यूपी की राजधानी लखनऊ में भी इसी मॉडल पर स्टेट कैपिटल रीजन (यूपीएससीआर) बनाएगा जाएगा. इसका फैसला खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है, जिसमें लखनऊ से लगते छोटे-बड़े जिलों को इसमें शामिल किया जाएगा. 

100 किमी से ज्यादा का होगा दायरा

एससीआर का दायरा 100 किमी से ज्यादा का होगा. मतलब इसमें वो जिले भी शामिल होंगे जो लखनऊ शहर से 100 किमी से ज्यादा दूरी पर होंगे. यूपी की राजधानी लखनऊ के आसपास के जिले यानी बाराबंकी, कानपुर और उन्नाव इसमें शामिल किए जाएंगे. माना जा रहा है कि योगी सरकार की इस योजना से इन जिलों में विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी. इसी के साथ यह भी माना जा रहा है कि 'राज्य राजधानी क्षेत्र' विकसित करने के लिए लखनऊ को आसपास के सभी शहरों से कनेक्ट किया जाएगा और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा. 

CM ने दिए प्रस्ताव को तैयार करने के निर्देश

एससीआर को और विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके अफसरों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है. सीएम के इस निर्देश के बाद राजधानी लखनऊ और आस पास के जिले अब दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर गठित किए जाएंगे.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को आदेश जारी कर लखनऊ व आसपास के जिलों को एनसीआर की तर्ज पर गठित करने लिए प्रस्ताव तैयार करने की बात कही हैं. 

कानपुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

इस प्‍लानिंग के तहत ही शासन ने कानपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं. इस पर केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के डिजिटल प्रजेंटेशन में केडीए ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन चकेरी इलाके में दिए जाने की संभावना जताई है. प्रमुख सचिव ने राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में विकास के लिए कामकाज करने के लिए प्लेटफॉर्म बनाया है.

इसका नाम दिया गया है- ‘प्रीपरेशन ऑफ द रिक्वीजिट प्लान ऑफ द एक्शन ऑफ द डेवलपमेंट ऑफ काउंटर मैग्नेट एरिया ऑफ द एनसीआर’. इसी के तहत लखनऊ से लेकर कानपुर तक योजना बनेगी. जिस तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव का वृहद विकास सुनियोजित योजना के तहत हुआ उसी तरह की कार्ययोजना इस क्षेत्र के लिए भी बनेगी.

VIDEO: लिस्टिंग डे पर ही इस शेयर ने कराई इतनी कमाई, सुनकर हिल जाएंगे आप

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

7 hours ago