होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: उत्तर प्रदेश बन रहा है इकॉनमी का ग्रोथ इंजन, योजनायें लागू करने में सबसे आगे

#UPGISWithBW: उत्तर प्रदेश बन रहा है इकॉनमी का ग्रोथ इंजन, योजनायें लागू करने में सबसे आगे

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आखिरी दिन शहरी विकास पर आधारित सेशन में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि योजनायें लागू करने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

10 जनवरी 2023 को शुरू हुई उत्तरप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज आखिरी दिन था. निवेश के महाकुम्भ के समापन समारोह में शहरी विकास विषय को लेकर 'शहरी विकास से आर्थिक विकास' नामक सेशन आयोजित किया गया था. इस सेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी थे और उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री, ए.के. शर्मा ने उनके साथ स्टेज साझा किया.

योगी सरकार ने 17 महीनों में बनाये 17 लाख घर

सेशन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार और योजनाओं को लागू करने में काफी तेजी आई है. अपने संबोधन के दौरान हरदीप सिंह ने कहा, लखनऊ से मेरा पुराना रिश्ता रहा है. 2 – 3 महीनों के दौरान मैं लखनऊ आता - जाता रहता हूं. जून 2015 में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू करने के बाद यहां की तत्कालीन सरकार से उस योजना को लागू करवाने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ी थी, ये बात किसी से छिपी नहीं है. जून 2015 से लेकर नवम्बर 2016 तक देश के सबसे बड़े राज्य में इस योजना के तहत मात्र 17 हजार घर ही बन पाए थे. लेकिन साल 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश में आने के बाद से राज्य में इस योजना के अंतर्गत 17 महीनों के दौरान 17 लाख घर बनाये गए.

उत्तर प्रदेश बन रहा है इकॉनमी का ग्रोथ इंजन

हमारे देश के शहर ही हमारी अर्थव्यवस्था के केंद्र हैं. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, कि इंडिया  में मेट्रो रेल की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली में स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गयी थी. आज हम विश्व भर में मेट्रो सर्विस के टॉप 5 देशों में शामिल हैं. इतना ही नहीं, बहुत से प्रोजेक्ट्स ऐसे हैं जिनपर अभी काम चल रहा है, एक बार इन प्रोजेक्ट्स के पूरा हो जाने के बाद हम कुछ ही महीनों में विश्व के टॉप 3 मेट्रो रेल सर्विस वाले देशों में शामिल हो जायेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम करने के स्टाइल को देखते हुए मुझे पूरा यकीन है कि उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन बन रहा है.

शहरों के विकास के लिए सफाई है जरुरी

सेशन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए राज्य के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा - 'री इमैजनेशन' शब्द बहुत बड़ा है. मंत्री बनने के बाद मुझे महसूस हुआ कि शहर के विकास में सफाई बहुत जरूरी मुद्दा है. मैंने शहर में एक सफाई अभियान चलाया जिसकी शुरुआत सुबह 5 बजे होती थी. कई लोगों ने मुझे बताया कि उनके घर के आस पास कूड़े का ढेर इकठ्ठा हो जाता था और इस कूड़े के ढेर से ही उनके घर की पहचान होने लगी थी. नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि इस स्वच्छता अभियान से लोगों की हाउसिंग स्कीम में एक बड़ा बदलाव आया और आज उनकी स्कीम प्रीमियम रेट्स पर पहुंच गई है. इस सेशन में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के साथ डेलॉयट समूह के देबाशीष बिस्वास, अर्बन डेवलपमेंट वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट के रेजीत मैथ्यूज और CBRI इंडिया के प्रीतम मेहरा भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: #UPGISWithBW: देश की रक्षा से पर्यावरण बचाने तक के प्रयासों में छाया उत्तर प्रदेश

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

10 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

11 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

14 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

15 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

10 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago