✕

होम / बिजनेस / दिवाली पर यूजर्स को मिलेगा Jio AI Cloud का तोहफा, इतना स्टोरेज मिलेगा फ्री!

दिवाली पर यूजर्स को मिलेगा Jio AI Cloud का तोहफा, इतना स्टोरेज मिलेगा फ्री!

मुकेश अंबानी ने एक बार फिर अपनी डिजिटल कंपनी जियो के एक नए ऑफर का ऐलान किया है. इसमें जियो यूजर्स को Jio AI Cloud की फ्री सर्विस ऑफर की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप जियो यूजर्स हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, मुकेश अंबानी ने रिलांयस जियो के यूजर्स को दिवाली पर Jio AI Cloud का तोहफा देने की घोषणा की है. ये घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में की गई है. आपको बता दें, साल 2016 रिलायंस जियो (Reliance Jio) की लॉन्चिंग के बाद से ही हर बार रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) होती है, जिसमें कंपनी जियो को लेकर कई बड़ी घोषणा करती है. तो आइए जानते हैं यूजर्स को इससे क्या फायदा होगा?

मिलेगा 100GB स्टोरेज फ्री
गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं एजीएम में भी मुकेश अंबानी ने जियो की नई ऑफरिंग की घोषणा की. कंपनी अब अपनी क्लाउड सर्विस शुरू करने जा रही है. मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि जियो एआई-क्लाउड सर्विस इसी साल दिवाली से शुरू होगी. कंपनी की सर्विस इस्तेमाल करने वाले जियो यूजर्स को Jio AI-Cloud Welcome Offer के तौर पर 100 जीबी का मुफ्त डेटा स्टोरेज मिलेगा. 

अफॉर्डेबल कीमत में मिलेगा स्टोरेज
रिलांयस जियो के अनुसार जियो एआई क्लाउड स्टोरेज में यूजर्स अपने सभी फोटोज, वीडियोस, डॉक्यूमेंट्स और बाकी सारा डिजिटल कंटेंट सुरक्षित रूप से स्टोर और एक्सेस कर सकेंगे. जिन जियो यूजर्स को और अधिक स्टोरेज चाहिए होगा, उन्हें मार्केट में सबसे अफोर्डेबल कीमत में स्टोरेज ऑफर किया जाएगा. 

पावरफुल और अफोर्डेबल सॉल्यूशन 
Jio AI-Cloud एक पावरफुल और अफोर्डेबल सॉल्यूशन लेकर आएगा. जहां क्लाउड डेटा स्टोरेज और डेटा-पावर्ड AI सर्विसेज हर जगह सभी के लिए अवेलेबल होंगी.

इसे भी पढ़ें-320 घंटे का बैटरी बैकअप देगी Garmin की ये नई GPS स्मार्टवॉच, जानिए कितनी है कीमत?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago