✕

होम / बिजनेस / तीसरी बार इस क्षेत्र में एंट्री करेगी Ola, इस सरकारी प्लेटफॉर्म के साथ मिलाया हाथ

तीसरी बार इस क्षेत्र में एंट्री करेगी Ola, इस सरकारी प्लेटफॉर्म के साथ मिलाया हाथ

ओला (OLA) जल्द ही ग्रॉसरी की डिलीवरी करने वाली है और यह काम वह सरकारी प्लेटफॉर्म ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के जरिए करेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कैब और इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब ओला ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म शुरू करने की तैयारी में है. ओला अगले कुछ दिनों में सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के माध्यम से किराने की डिलीवरी शुरू करेगी. आपको बता दें, ओला ओएनडीसी के साथ मिलकर पहले से ही ग्राहकों को फूड सर्विस भी देर ही है. तो चलिए जानते हैं ग्रोसरी डिलवरी को लेकर क्या है कंपनी की रणनीति और इससे आपको क्या फायदा होगा?

इन शहरों में 30 प्रतिशत फूड डिलवर कर रही ओला
ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग प्लेटफॉर्म ओला पहले ही फूड कैटेगरी में मैजिकपिन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार-पक्ष प्लेटफॉर्म बन गया है, जो प्रतिदिन 15 से 20 हजार फूड ऑर्डर प्राप्त कर रहा है और दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे शहरों में करीब एक तिहाई मांग को अकेले संभाल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओएनडीसी पर फूड डिलीवरी के 30 प्रतिशत से ज्यादा आर्डर प्रोसेस कर रहा है. अब कंपनी ग्रोसरी डिलवरी को लेकर भी घर घर जाकर इन शहरों में अपने विस्तार की योजना बना रही है. 

पहले दो बार ग्रोसरी में किस्मत आजमा चुकी है ओला
आपको बता दें, ग्रॉसरी डिलीवरी के बिजनेस में ओला पहले भी हाथ आजमा चुकी है. जुलाई 2015 में ओला ने बेंगलुरु में एक स्टैंडअलोन ऑनलाइन किराना स्टोर लॉन्च किया था, जो उसी साल मार्च में एक फूड डिलीवरी ऐप के तुरंत बाद शुरू हुआ था. इसमें कंपनी की सोच थी कि सुबह 9 बजे से रात 11 बजे के बीच अपने कैब और ड्राइवरों का इस्तेमाल किराने का सामान डिलीवर करने के लिए भी किया जाए. हालांकि, 9 महीने बाद बिना ज्यादा जानकारी साझा किए ओला स्टोर और ओला फूड्स दोनों को बंद कर दिया गया. 2021 में, ओला ने ओला डैश के माध्यम से फिर से ऑनलाइन किराना डिलीवरी में कदम रखा और लगभग 15 डार्क स्टोर के साथ मुंबई और बैंगलोर में अपनी सेवाएं शुरू कीं. फिर 1 साल बाद इसे भी बंद कर दिया. 

ONDC पहली बार पार करेगा 1 करोड़ ट्रांजैक्शन 
ओएनडीसी एक सरकारी प्लेटफॉर्म है. वहीं, सरकार को उम्मीद है कि इसके जरिए 2 साल में ई-कॉमर्स की पहुंच देश में 25 प्रतिशत तक हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओएनडीसी जून में पहली बार 1 करोड़ ट्रांजैक्शन को पार कर जाएगा, जिसमें मोबिलिटी और रिटेल शामिल हैं. यह साल-दर-साल 5 गुना वृद्धि को दर्शाता है. नेटवर्क ने मई में करीब 50 लाख रिटेल ऑर्डर के नए शिखर को छुआ, जबकि पिछले महीने यह 35 लाख था. ओएनडीसी ने इसी दौरान एक दिन में 2,00,000 रिटेल लेन-देन का ऑल-टाइम हाई लेवल भी देखा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago