होम / बिजनेस / छंटनी की एक और तलवार! अब ये बड़ी कंपनी 500 लोगों को करेगी बाहर

छंटनी की एक और तलवार! अब ये बड़ी कंपनी 500 लोगों को करेगी बाहर

Ola ने कुछ दिन पहले ही क्विक कॉमर्स बिजनेस Ola Dash और सेंकेंड हैंड कारों के बिजनेस Ola Cars को बंद करने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: जून में बेरोजगारी दर बढ़ने के बीच एक और बुरी खबर सामने आ रही है. बढ़ती महंगाई और हो रहे घाटे को कम करने के लिए Ola करीब 400 से 500 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है. फंडिंग को लेकर चुनौती का सामना कर रही Ola लागत घटाने की कोशिश कर रही. IPO लाने की योजना में भी देरी हो रही है, जिससे कंपनी पर दबाव बढ़ रहा है, इस वजह से भी छंटनी का प्लानिंग है.

Ola Dash और Ola Cars भी बंद
बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, Ola ने कुछ दिन पहले ही क्विक कॉमर्स बिजनेस Ola Dash और सेंकेंड हैंड कारों के बिजनेस Ola Cars को बंद करने का फैसला किया है. आपको बता दें कि Ola Cars शुरू हुए अभी एक साल ही हुए थे कि कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया.  इसके पीछे का कारण है कि वह इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर फोकस करना चाह रही है, इसलिए वह Ola Cars को बंद करने जा रही है.

मैनेजरों से लिस्ट बनाने को कहा
मनीकंट्रोल में छपी एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मैनेजरों से उन लोगों की लिस्ट तैयार करने को कहा है, जिन्हें कंपनी से बाहर किया जा सके. करीब 500 लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है. यही नहीं, कंपनी ने ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी निवेश पर ब्रेक लगा दिया है.

कुल 5 हजार कर्मचारी
विदेशों में उसे घाटा हो रहा है, इसलिए विदेशी बाजारों में खर्च करना बंद कर दिया है. ओला के कुल कर्मियों की संख्या करीब 5 हजार है. हालांकि कि ओला के अधिकारियों ने छंटनी से संबंधित कोई भी बयान देने से फिलहाल इंकार कर दिया है.

33 प्रतिशत छंटनी की प्लानिंग
आपको बता दें कि मई 2020 में ही Ola ने अपने कुल कर्मियों में से 33 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी. इसके पीछे उसने कोविड-19 के कारण परिवहन उद्योग का प्रभावित होना बताया था. Ola Dash और Ola Cars बंद करके और कर्मचारियों की लागत में कटौती कर कंपनी का टार्गेट ऑपरेशनल मार्जिन बढ़ाना है.

कंपनी का बयान
कंपनी ने छंटनी पर तो कोई टिप्पणी नहीं की, पर एक बयान में कहा, 'हम जैसे-जैसे बढ़ेंगे, छोटी और कंसॉलिडेटेड टीम के साथ क्षमताओं और पैमाने को इस तरह से देखेंगे, जो हमारी मुनाफे की मजबूत स्थिति को बरकरार रखे.'

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

10 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

11 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

12 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

15 hours ago