✕

होम / बिजनेस / OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

B2B ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न OfBusiness ने एक बार फिर अपने IPO प्लान को रफ्तार दे दी है. सॉफ्टबैंक समर्थित कंपनी नवंबर के मध्य तक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है.  कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 800 मिलियन डॉलर (करीब 6,700 करोड़ रुपये) तक जुटाने की तैयारी में है. IPO के लिए कंपनी ने Axis Capital, Morgan Stanley, JPMorgan Chase & Co. और Citigroup को सलाहकार नियुक्त किया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य 5 से 6 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल करना है.

फ्रेश इश्यू और OFS दोनों होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रस्तावित IPO में करीब 200 मिलियन डॉलर का फ्रेश इश्यू शामिल होगा. बाकी राशि मौजूदा निवेशकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाई जाएगी. इससे पहले कंपनी ने बाजार की कमजोर परिस्थितियों के चलते अपना IPO टाल दिया था. हालांकि, अब भारतीय IPO बाजार में निवेशकों की धारणा बेहतर होने के बाद कंपनी ने अपनी लिस्टिंग योजना को फिर से सक्रिय कर दिया है.

IPO बाजार में लौट रही तेजी

भारत के IPO बाजार में इस साल की पहली छमाही सुस्त रहने के बाद अब रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, 2026 में अब तक कंपनियां IPO के जरिए करीब 6.8 अरब डॉलर जुटा चुकी हैं, जबकि 2025 में यह आंकड़ा रिकॉर्ड 22.4 अरब डॉलर था.

OfBusiness पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है. दिसंबर 2024 में कंपनी ने अपना नाम OFB Tech Private Limited से बदलकर OFB Tech Limited कर लिया था, ताकि सार्वजनिक कंपनी के रूप में लिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

FY26 में मुनाफे में 21% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2025-26 में OfBusiness का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 724 करोड़ रुपये हो गया. वहीं कंपनी का राजस्व लगभग स्थिर रहते हुए 20,645 करोड़ रुपये रहा. इस दौरान कंपनी का EBITDA 34 फीसदी बढ़कर 769 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि EBITDA मार्जिन पिछले वित्त वर्ष के 2.6 फीसदी से बढ़कर 4 फीसदी हो गया. कंपनी के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग कारोबार के बेहतर एकीकरण और कम रिटर्न वाले बिजनेस से बाहर निकलने की रणनीति का फायदा उसके वित्तीय प्रदर्शन में देखने को मिला.

बड़े निवेशकों का मिला है समर्थन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OfBusiness अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47 (पूर्व में Matrix Partners India), Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है. हालांकि, IPO को लेकर विचार-विमर्श अभी जारी है और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार इश्यू के समय, आकार और संरचना में बदलाव संभव है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 day ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

1 day ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 day ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 day ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

1 day ago

बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

2 days ago