होम / बिजनेस / Oberoi Group से आई बुरी खबर, नहीं रहे होटल इंडस्ट्री का चेहरा बदलने वाले PRS

Oberoi Group से आई बुरी खबर, नहीं रहे होटल इंडस्ट्री का चेहरा बदलने वाले PRS

पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय को होटल इंडस्ट्री का चेहरा बदलने के लिए जाना जाता है. 2008 में उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

होटल इंडस्ट्रीज के दिग्गज नाम ओबेरॉय ग्रुप (Oberoi Group) से एक बुरी खबर सामने आई है. समूह के मुखिया पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय (Prithvi Raj Singh Oberoi) का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 94 वर्ष की उम्र में ओबेरॉय ने मंगलवार को आखिरी सांस ली. पृथ्वी राज सिंहओबेरॉय होटल्स के संरक्षक थे, जिन्हें 'Biki' के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने 2022 में ओबेरॉय ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी EIH लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और EIH एसोसिएटेड होटल्स लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में अपने पद छोड़ दिए थे. 

इंडस्ट्री का बदल दिया चेहरा
PRS ओबेरॉय का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दिल्ली स्थित भागवंती ओबेरॉय चैरिटेबल ट्रस्ट में किया जाएगा. जबकि ओबरॉय होटलों और कॉर्पोरेट कार्यालय में उनके लिए प्रार्थनाएं आयोजित की जाएंगी. पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय को होटल इंडस्ट्री का चेहरा बदलने के लिए जाना जाता है. 'Biki' की शिक्षा भारत के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम (UK) और स्विट्जरलैंड में हुई थी. उन्हें महत्वपूर्ण शहरों में कई लग्जरी होटल खोलकर ओबेरॉय होटलों को अंतरराष्ट्रीय लग्जरी यात्रियों के मानचित्र पर लाने का श्रेय दिया जाता है. देश के प्रति उनकी असाधारण सेवा के लिए 2008 में उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
पीआरएस ओबेरॉय के निधन पर समूह के प्रबंध निदेशक और सीईओ विक्रम और ईआईएच लिमिटेड के अध्यक्ष और निदेशक अर्जुन ओबेरॉय ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रिय लीडर ओबेरॉय ग्रुप के एमेरिटस चेयरमैन पीआरएस का निधन ओबेरॉय समूह और भारत और विदेशों में आतिथ्य उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है. वे एक दूरदर्शी थे, जिनके अटूट समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति जुनून ने ओबेरॉय समूह और हमारे होटलों को विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ होटलों में पहचान दिलाई. इंटरनेशनल लग्जरी ट्रेवल मार्केट (ILTM) ने पीआरएस ओबेरॉय के असाधारण नेतृत्व, दूरदृष्टि और विकास में योगदान की वैश्विक मान्यता के रूप में दिसंबर 2012 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

11 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

13 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें