✕

होम / बिजनेस / ओबेन इलेक्ट्रिक ने जुटाए ₹85 करोड़, रिटेल विस्तार और नए प्रोडक्ट्स पर फोकस

ओबेन इलेक्ट्रिक ने जुटाए ₹85 करोड़, रिटेल विस्तार और नए प्रोडक्ट्स पर फोकस

प्री-सीरीज बी फंडिंग में 85 करोड़ रुपये जुटाने के साथ ओबेन इलेक्ट्रिक ने अपने विस्तार और ग्रोथ प्लान को मजबूती दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत की घरेलू इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने प्री-सीरीज बी फंडिंग राउंड में 85 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस निवेश के साथ कंपनी देशभर में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार, नए प्रोडक्ट लॉन्च और ऑपरेशनल मजबूती पर फोकस करेगी. ओबेन इलेक्ट्रिक वित्त वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

इंडियन-अमेरिकन निवेशकों का भरोसा

इस फंडिंग राउंड में राज के. सोइन, मूसा डाकरी और रमेश भूटड़ा जैसे इंडियन-अमेरिकन फैमिली ऑफिस के साथ कंपनी के मौजूदा निवेशकों ने भाग लिया. पिछले 12 महीनों में कंपनी की कमाई में 10 गुना की बढ़ोतरी निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है.

ब्रेक-ईवन और ग्रोथ का स्पष्ट रोडमैप

कंपनी का लक्ष्य मार्च 2026 तक COGS ब्रेक-ईवन और 2027 तक EBITDA ब्रेक-ईवन हासिल करना है. ओबेन इलेक्ट्रिक FY26 में 100 करोड़ रुपये के रेवेन्यू टारगेट को लेकर आश्वस्त है. ओबेन इलेक्ट्रिक मार्च 2026 तक 150 एक्सक्लूसिव शोरूम और सर्विस सेंटर खोलने की योजना बना रही है, जबकि अगले दो वर्षों में यह संख्या 500 तक पहुंचाने का लक्ष्य है. फिलहाल कंपनी 18 से अधिक राज्यों के 70 से ज्यादा शहरों में 85 से अधिक शोरूम चला रही है.

नई पूंजी से डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्ट लॉन्च तेज होंगे

नई फंडिंग का इस्तेमाल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने, ब्रांड विज़िबिलिटी बढ़ाने और नए प्रोडक्ट्स के विकास व लॉन्च को तेज करने में किया जाएगा. कंपनी ने 2025 में अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

मजबूत प्रोडक्ट और मैन्युफैक्चरिंग आधार

ओबेन इलेक्ट्रिक की नई जनरेशन सिटी कम्यूटर बाइक Rorr EZ Sigma को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी की पूरी तरह से वर्टिकल इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बेंगलुरु में स्थित है, जहां बैटरी, मोटर और चार्जर जैसे अहम कंपोनेंट्स इन-हाउस तैयार किए जाते हैं.

अब तक 285 करोड़ रुपये की फंडिंग

इस राउंड के साथ ओबेन इलेक्ट्रिक अब तक कुल 285 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटा चुकी है. कंपनी फिलहाल अपनी सीरीज बी फंडिंग को लेकर भी बातचीत कर रही है. ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा  “यह निवेश हमारी तेज ग्रोथ, स्पष्ट बिजनेस विज़न और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है. हम मार्च 2026 तक COGS और 2027 तक EBITDA ब्रेक-ईवन हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

20 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

20 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

16 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.