✕

होम / बिजनेस / सऊदी अरामको को पीछे छोड़ ये दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी NVIDIA

सऊदी अरामको को पीछे छोड़ ये दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी nVIDIA

पिछले महीने अमेजन, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और मेटा को पछाड़कर अमेरिका और अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी एनविडिया (nVIDIA). शेयर ने मारी लंबी उछाल.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एनविडिया (nVIDIA) के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सिर्फ 2024 में अब तक एनविडिया का मार्केट कैप करीब 70 प्रतिशत यानी 833 बिलियन डॉलर बढ़ चुका है. अमेरिकी चिप मेकर एनविडिया के शेयरों में ऐतिहासिक उछाल का दौर बरकरार है. पिछले ही महीने एनविडिया अमेरिकी बाजार की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी थी. वहीं, अब सऊदी अरामको (saudi Amarco) को पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. एनविडिया लगातार नए-नए बेमिसाल रिकॉर्ड बना रही है और देखते-देखते एक-एक कर कई दिग्गजों को पीछे छोड़ती जा रही है. 

एनविडिया की मार्केट वैल्यू बढ़कर 2.056 ट्रिलियन हुई

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की वैल्यू को ट्रैक करने वाले पोर्टल कंपनीज मार्केट कैप के अनुसार, अब एनविडिया की मार्केट वैल्यू बढ़कर 2.056 ट्रिलियन डॉलर हो गई है. वहीं, सऊदी अरामको की मौजूदा मार्केट वैल्यू 2.046 ट्रिलियन डॉलर है. इस तरह एनविडिया अब सऊदी अरामको को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है. अभी दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) है, जिसकी मौजूद वैल्यू 3.087 ट्रिलियन डॉलर है. एप्पल 2.774 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है. एनविडिया पिछले महीने ही अमेजन (Amazon),  गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (alfabet)और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा  (Meta) को पछाड़कर अमेरिकी बाजार की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी थी.

तेज उछाल के बाद शेयर की कीमत अब 70 हजार रुपये

एनविडिया को शुक्रवार को शेयरों में फिर से आई तेजी से फायदा हुआ है. शुक्रवार को एनविडिया के शेयरों में आई तेज उछाल के बाद 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. ऐसे में अब एनविडिया का एक शेयर 822.79 डॉलर का हो गया है. वहीं, भारतीय कीमत की बात करें तो, अब इसका एक शेयर खरीदने के लिए आपको 70 हजार रुपये चुकाने होंगे.

एनविडिया के चिप की बड़े पैमाने पर डिमांड

एक्सपर्ट्स के अनुसार एनविडिया को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के उभरने से मदद मिल रही है. एआई की कम्प्यूटिंग में एनविडिया के चिप का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है. इस कारण उसके चिप की डिमांड तेज है और इस डिमांड के कारण कंपनी के शेयर लगातार बढ़ रहे हैं और कंपनी को काफी लाभ हो रहा है.

एक दिन में जोड़ ली रिलायंस से ज्यादा वैल्यू

एनविडिया के शेयर 16 प्रतिशत बढ़ गए थे., जिससे उसके मार्केट कैप में एक ही दिन में 277 बिलियन डॉलर की तेजी आई थी. यह आंकड़ा भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी की कुल वैल्यू से ज्यादा है. भारतीय बाजार की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है,  जिसकी वैल्यू 250 बिलियन डॉलर के आस-पास है. इसने एक दिन में उससे भी ज्यादा प्रोफिट कमा लिया.

Post Office की ये सेविंग स्कीम नहीं देंगी टैक्स में छूट, निवेश करने वाले हो जाएं सतर्क

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.