✕

होम / बिजनेस / EPFO मेंबर्स की संख्या बढ़कर 7.37 करोड़ हुई, बढ़ते रोजगार का संकेत है ये डेटा

EPFO मेंबर्स की संख्या बढ़कर 7.37 करोड़ हुई, बढ़ते रोजगार का संकेत है ये डेटा

देश में साल 2023-24 में EPFO मेंबर्स बढ़कर 7.37 करोड़ हुए जो ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में बढ़ते रोजगार और कारोबार की संख्या का संकेतक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में ये कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में योगदान देने वाले सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ये इस बात का संकेत है कि देश में औपचारिक क्षेत्र में रोजगार और कारोबार की संख्या बढ़ रही है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में योगदान देने वाले सदस्यों की संख्या वित्त वर्ष 2023-24 में 7.6 प्रतिशत बढ़कर 7.37 करोड़ हो गई है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 6.85 करोड़ थी. साथ ही इस दौरान योगदान करने वाली संस्थाओं की संख्या 6.6 प्रतिशत बढ़कर 7.66 लाख हो गई है. 

यहां भी दिखी बढ़त

पिछले वर्ष की तुलना में निपटाए गए दावों की संख्या में भी 7.8 प्रतिशत बढ़कर 4.12 करोड़ से बढ़कर 4.45 करोड़ हो गई है. ये आंकड़े EPFO के कामकाज पर वर्ष 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट का हिस्सा हैं, जिस पर शुक्रवार को सचिव (श्रम एवं रोजगार) सुमिता डावरा की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की बैठक में विचार किया गया, बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. कार्यकारी समिति ने नई अनुकंपा नियुक्ति नीति, 2024 के मसौदे पर भी चर्चा की, जिसका लक्ष्य EPFO के कई कर्मचारियों के आश्रितों और बच्चों को राहत पहुंचाना है, जिनकी दुर्भाग्यवश सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी, जिनमें से कई की मृत्यु कोविड महामारी के दौरान हुई थी.

EPFO का बेहतर गवर्नेंस

इसके अलावा बैठक में कार्यकारी समिति ने EPFO में बेहतर गवर्नेंस के लिए आईटी, प्रशासनिक, वित्तीय और अन्य संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई. ईपीएस पेंशन भुगतान के लिए सरकार नई केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली को लाने पर काम कर रही है. केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा शुक्रवार को पेंशन सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस)-1995 के तहत नई केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के पायलट रन के सफल होने का ऐलान किया था.

EPFO की बकाया राशि की वसूली में भी बढ़ोतरी

EPFO की बकाया राशि की वसूली में भी 55.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है और ये बढ़कर 5268 करोड़ रुपये हो गई है. इससे पिछले साल ये 3390 करोड़ रुपये पर रही थी. पिछले साल की तुलना में निपटाए गए क्लेम की संख्या भी 7.8 फीसदी बढ़कर 4.45 करोड़ हो गई है. इससे पिछले साल में ये 4.12 करोड़ पर थी यानी क्लेम निपटान प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

17 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

19 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

20 hours ago

बड़ी खबरें