✕

होम / बिजनेस / एक उद्देश्य के लिए इन 2 सरकारी कंपनियों ने मिलाया हाथ, फोकस में रहेंगे शेयर!

एक उद्देश्य के लिए इन 2 सरकारी कंपनियों ने मिलाया हाथ, फोकस में रहेंगे शेयर!

इस समय रिन्यूएबल सेक्टर फोकस में है. सरकार कंपनियों को इसके लिए प्रोत्साहित कर रही है. यही वजह है कि दो सरकारी कंपनियों ने मौका भुनाने के लिए हाथ मिलाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दो सरकारी कंपनियों ने एक उद्देश्य के लिए हाथ मिलाया है. महारत्न का दर्जा प्राप्त एनटीपीसी (NTPC) और ओएनजीसी (ONGC) ने रिन्यूएबल सेक्टर में मिलकर काम करने का निर्णय लिया है. इसके तहत एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी ने ज्वाइंट वेंचर बनाया है, जिसका मकसद रिन्यूएबल सेक्टर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करना है. 

बस एक अनुमति का इंतजार
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस जॉइंट वेंचर को दीपम और नीति आयोग से अनुमति मिल चुकी है अब कॉरपोरेट अफयेर्स मिनिस्ट्री से परमिशन मिलना बाकी है. बता दें कि इस समय रिन्यूएबल सेक्टर फोकस में है. सरकार कंपनियों को इसके लिए खूब प्रोत्साहित कर रही है. यही वजह है कि दोनों कंपनियों ने इस मौके को भुनाने के लिए हाथ मिलाया है. यह ज्वाइंट वेंचर सोलर, विंड के साथ-साथ एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन में संभावनाओं को तलाशेगा. इसके अलावा ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे कि ग्रीन हाईड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल, ग्रीन मेथेनॉल, ई-मोबिलिटी और कॉर्बन क्रेडिट्स पर भी कंपनी का फोकस रहेगा.

ऐसा है शेयर बाजार में हाल
इस ज्वाइंट वेंचर के तहत NTPC और ONGC की योजना आने वाले समय में तमिलनाडु और गुजरात ऑफशोर विंड प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने की भी है. शेयर मार्केट में कंपनियों के प्रदर्शन की बात करें, तो NTPC के शेयर कल गिरावट के साथ बंद हुए थे. 401.25 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 448.45 रुपए है. इस साल अब तक इसने 29.54% का रिटर्न दिया है. वहीं, ONGC के शेयर कल 2.34% लुढ़ककर 265.40 रुपए पर बंद हुए. इस शेयर ने इस साल अब तक अपने निवेशकों को 29.24%  का रिटर्न दिया है.  NTPC में सरकार की हिस्सेदारी 51.10 प्रतिशत और ONGC में 58.90 प्रतिशत है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago