✕

होम / बिजनेस / जल्द आ रहा है NSE का IPO: निवेशकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

जल्द आ रहा है NSE का IPO: निवेशकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

NSE का IPO केवल एक फाइनेंशियल इवेंट नहीं, बल्कि खुदरा निवेशकों के लिए भविष्य निर्माण का अवसर बनकर सामने आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थानों में से एक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का IPO जल्द ही आने वाला है, और खुदरा निवेशकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. निवेशक इसे एक सुनहरा मौका मान रहे हैं NSE जैसे संस्थान में शुरुआती निवेश का अवसर, जिससे IPO लिस्टिंग के बाद दमदार रिटर्न की उम्मीद की जा रही है.

अनलिस्टेड मार्केट में भारी खरीदारी

NSE के IPO की खबर से पहले ही अनलिस्टेड शेयर बाजार में NSE के शेयरों की जबरदस्त मांग देखने को मिली है. बीते तीन महीनों में NSE के खुदरा निवेशकों की संख्या में चार गुना बढ़ोतरी हुई है. मार्च 2025 में जहां निवेशकों की संख्या 33,896 थी, वह जून 2025 में बढ़कर 1,46,208 हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NSE के शेयरों में जिन निवेशकों ने ₹2 लाख तक का निवेश किया है, उनका कुल हिस्सेदारी 9.89% से बढ़कर 11.81% हो गई है. अनलिस्टेड शेयर बाजार में ऐसा उछाल पहले कभी नहीं देखा गया.

नियमों में बदलाव से खुदरा निवेशकों को मिला बढ़ावा

खुदरा निवेशकों की बढ़ती रुचि के पीछे एक बड़ा कारण है NSE द्वारा 24 मार्च 2025 को ISIN फ्रीज हटाना. पहले NSE के शेयर ट्रांसफर में तीन महीने का समय लगता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया एक दिन में पूरी हो रही है. अब छोटे निवेशक भी आसानी से लेन-देन कर पा रहे हैं, जिससे बाजार में उनकी भागीदारी तेजी से बढ़ी है. वेल्थ विस्डम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और एमडी कृष्णा पटवारी का कहना है, "एक तिमाही में NSE के खुदरा शेयरधारकों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी पहले कभी नहीं देखी गई. यह उछाल आने वाले IPO की उम्मीदों और आसान ट्रेडिंग नियमों का नतीजा है."

SEBI चेयरमैन ने भी जताया भरोसा

SEBI के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने 21 जून 2025 को बयान दिया कि NSE के IPO में अब कोई रुकावट नहीं बची है. NSE ने को-लोकेशन और डार्क फाइबर विवाद के समाधान के लिए SEBI को 1,388 करोड़ रुपए का भुगतान किया है, जो अब तक की सबसे बड़ी अड़चन थी.

NSE का दमदार वित्तीय प्रदर्शन

वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में NSE ने ₹12,188 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है, जो पिछले साल की तुलना में 47% अधिक है. वहीं, कंपनी की कुल कमाई 16% बढ़कर ₹17,141 करोड़ हो गई है. NSE का भारत के शेयर बाजार पर जबरदस्त दबदबा है:

- कैश इक्विटी सेगमेंट: 94% हिस्सा
- इक्विटी इंडेक्स फ्यूचर्स: 99%
- इक्विटी ऑप्शंस: 88%

वैश्विक स्तर पर भी मजबूत स्थिति

NSE न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक बड़ी ताकत है. यह वॉल्यूम के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव एक्सचेंज है और मार्केट कैप के हिसाब से पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है. इसकी मौजूदा मार्केट कैप करीब ₹5.4 लाख करोड़ है, और बीते एक साल में NSE के शेयरों की कीमत दोगुनी हो चुकी है. 2024 में NSE ने 268 IPO कराए थे, जिनसे कुल ₹1.67 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए.

बड़े निवेशकों की भी हिस्सेदारी

NSE में देश के बड़े-बड़े संस्थागत और व्यक्तिगत निवेशकों की हिस्सेदारी है:

- LIC: 10.72%
- राधाकिशन दमानी: 1.58%
- अन्य प्रमुख निवेशक: अरांडा इन्वेस्टमेंट्स, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, और SBI कैपिटल मार्केट्स

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago