✕

होम / बिजनेस / NSE की चेतावनी, सोशल मीडिया चैनलों से निवेशक रहें सावधान, वरना होगा भारी नुकसान

NSE की चेतावनी, सोशल मीडिया चैनलों से निवेशक रहें सावधान, वरना होगा भारी नुकसान

भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने निवेशकों को डब्बा/अवैध ट्रेडिंग के जरिए ट्रेडिंग सर्विसेज देने वाले व्यक्ति और एंटिटीज के खिलाफ चेतावनी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं आपको लिए ये जरूरी खबर है. क्योंकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने ऐसे निवेशकों के लिए चेतावनी जारी की है जो किसी सोशल मीडिया ग्रुप से सलाह लेकर शेयर बाजार में निवेश करते हैं. ऐसे निवेशकों को NSE ने सावधान रहने की चेतावनी दी है. एनएसई ने ऐसे निवेशकों से कहा है कि वे कुछ इंटाग्राम और टेलिग्राम चैनलों से सावधान रहें, जो निवेश से जुड़ी गलत सलाह और अवैध ट्रेडिंग सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

गारंटीड रिटर्न का वादा करने वालों से दूर रहें निवेशक  

स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि निवेशकों को शेयर बाजार में गारंटीड रिटर्न का वादा करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन से भी दूर रहने की सलाह देता है. ऐसा करना अवैध है. साथ ही निवेशकों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड किसी भी थर्ड पार्टी को शेयर नहीं करने चाहिए. इससे उन्हें नुकसान हो सकता है. एनएसई समय-समय पर इल्लीगल ट्रेडिंग करने वाली संस्थाओं के मोबाइल नंबर के बारे में भी जानकारी देता रहता है.

इन चैनल्स से सावधान रहने की जरूरत

एनएसई ने कहा है कि वह टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए मिलने वाली सलाह का उपयोग न करने की चेतावनी देता है. एक बयान में एनएसई ने इंस्टाग्राम पर बीएसई एनएसई लेटेस्ट (bse_nse_latest) और टेलीग्राम पर भारत टार्डिंग यात्रा (BHARAT TARDING YATRA) को लेकर वार्निंग जारी की है. यह चैनल सिक्योरिटीज मार्केट पर ट्रेडिंग सलाह और निवेशकों के ट्रेडिंग अकाउंट का मैनेजमेंट करने की पेशकश करते हैं.

गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

एनएसई ने बताया कि उसे आदित्य नाम के एक व्यक्ति के बारे में पता चला है. वह बेयर एंड बुल प्लेटफॉर्म (Bear&Bull PLATFORM) और ईजी ट्रेड (Easy Trade) जैसी कंपनियों से जुड़ा है. यह कंपनियां डब्बा/अवैध ट्रेडिंग सेवाएं प्रदान करती हैं. स्टॉक एक्सचेंज ने उसके मोबाइल नंबर 8485855849 और 9624495573 भी बताए हैं. स्टॉक एक्सचेंज ने उसके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है. एनएसई ने कहा कि निवेशक www.nseindia.com/invest/find-a-stock-broker पर जाकर रजिस्टर्ड मेंबर की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago