✕

होम / बिजनेस / सालों से है जिस NSE के आईपीओ का इंतजार, उसे लेकर अब आई ये खबर

सालों से है जिस NSE के आईपीओ का इंतजार, उसे लेकर अब आई ये खबर

NSE ने अपनी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को बताया कि IPO की मंजूरी के लिए सेबी के पास NOC दाखिल की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश यानी IPO कब आ रहा है, इसे लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, NSE ने IPO की मंजूरी के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिए आवेदन किया है. बता दें कि NSE के आईपीओ का निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.  

अब सेबी के पाले में गेंद
NSE ने मंगलवार को आयोजित अपनी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को बताया कि IPO की मंजूरी के लिए सेबी के पास NOC दाखिल की गई है. इस महीने की शुरुआत में SEBI ने एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट को बताया था कि एनएसई से लिस्टिंग के लिए NOC को लेकर कोई नई रिक्वेस्ट नहीं आई है. अब NSE ने सेबी के पास आवेदन कर दिया है. लिहाजा, देखने वाली बात यह होगी कि NSE के आईपीओ को मंजूरी कब तक मिलती है.

2016 से जारी है कवायद
एक रिपोर्ट के अनुसार, एनएसई की आईपीओ लाने की योजना 2016 से ही अधर में लटकी हुई है. इसी साल कंपनी ने पहली बार आईपीओ के लिए ज़रूरी ड्राफ्ट रेड-हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DHRP) दाखिल किया था. गौरतलब है कि NSE के रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. यह आंकड़ा 10 करोड़ को पार कर गया है. मार्च 2021 में NSE पर रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 4 करोड़ के आसपास थी, जो अब बढ़कर 10 करोड़ हो गई है. NSE की आर्थिक सेहत की बात करें, तो जून 2024 को समाप्त तिमाही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मुनाफा सालाना आधार पर 39% बढ़कर 2567 करोड़ रुपए पहुंच गया. जबकि कंपनी की परिचालन आय 51% उछाल के साथ  4510 करोड़ रुपए हो गई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago