✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल से होगी जबरदस्त कमाई, NSE ने लॉन्च किया नया इंडेक्स

शेयर मार्केट में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल से होगी जबरदस्त कमाई, NSE ने लॉन्च किया नया इंडेक्स

NSE ईवी और नए जमाने के ऑटोमोटिव इंडेक्स के लॉन्च से ऐसे प्रोडक्ट्स के निर्माण में मदद मिलेगी, जो एसेट मैनेजर्स के लिए EV और नए जमाने के ऑटोमोटिव बाजार में निवेश करने का अवसर पैदा करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सहायक कंपनी NSE इंडेक्स लिमिटेड ने ईवी और नए जमाने के ऑटोमोटिव इंडेक्स को लॉन्च किया है. इसके जरिए EV इकोसिस्टम का हिस्सा बनने वाली कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करना है. यह देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंडेक्स होगा. NSE इंडेक्स ने एक बयान में कहा कि निफ्टी ईवी और नए जमाने के ऑटोमोटिव इंडेक्स के लॉन्च से ऐसे प्रोडक्ट्स के निर्माण में मदद मिलेगी, जो एसेट मैनेजर्स के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल और नए जमाने के ऑटोमोटिव बाजार में निवेश करने का अवसर पैदा करेंगे, जिससे निवेशकों को निवेश का एक साधन मिलेगा.

देश का पहला EV इंडेक्स

NSE EV, देश का पहला ऐसा शेयर इंडेक्स होगा जो इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर की हर तरह की कंपनी के शेयर की परफॉर्मेंस पर नजर रखेगा. इसमें ना सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां, बल्कि EV से जुड़ी टेक्नोलॉजी बनाने वाली कंपनियों के शेयर्स को भी शामिल किया जाएगा. भारत में टाटा ग्रुप की टाटा मोटर्स और टाटा एलेक्सी जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में काम करती हैं. वहीं महिंद्रा ग्रुप भी EV सेक्टर में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है. सरकार हमेशा EV अपनाने से संबंधित नीतियों को तैयार करने में सबसे आगे रही है, ताकि नवीनतम तकनीक वाले EV का निर्माण देश में किया जा सके और वैश्विक EV निर्माताओं की ओर से निवेश आकर्षित किया जा सके. 

24 घंटे में ही Bezos के सिर से छिन गए नंबर 1 रईस का ताज, अब कौन है सबसे अमीर?

पैसा कमाने में ऐसे मिलेगी मदद

इस इंडेक्स की मदद से म्यूचुअल फंड कंपनियों और एसेट मैनेजर्स को एक बेंचमार्क हासिल होगा. वह इसे एक रिफ्रेंस इंडेक्स की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे. इस इंडेक्स के आधार पर वह इंडेक्स फंड या ईटीएफ जैसे प्रोडक्ट लॉन्च कर सकेंगे, जिसमें लोग पैसे लगाकर इस फ्यूचर इंडस्ट्री के हिसाब से पैसे कमा सकेंगे. NSE ने इस इंडेक्स के लिए बेस डेट 2 अप्रैल 2018 और बेस वैल्यू 1000 पॉइंट रखी है. इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों को साल में दो बार स्ट्रक्चर किया जाएगा, यानी उन्हें इसमें शामिल करने या हटाने का फैसला साल में दो बार किया जाएगा. वहीं हर तिमाही में इसे रीबैलेंस किया जाएगा.

NSE में पहले से ही 17 इंडेक्स

वर्तमान में NSE पर 17 इंडेक्स हैं. निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इंडिया कंजम्पशन, निफ्टी सीपीएसई, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर विषयगत सूचकांकों के अलावा, एनएसई ब्रॉड मार्केट इंडेक्स (जैसे निफ्टी, निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी 100, निफ्टी 100 आदि) और निफ्टी बैंक, निफ्टी सहित 15 सेक्टर इंडेक्स संचालित करता है. आईटी और निफ्टी ऑटो यह रणनीति इंडेक्स और निश्चित आय इंडेक्स भी संचालित करते हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

49 minutes ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

4 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

5 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

5 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

49 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.