होम / बिजनेस / अगले साल तक आ सकता है NSDL का IPO, जानिए कितना बड़ा होगा इश्यू

अगले साल तक आ सकता है NSDL का IPO, जानिए कितना बड़ा होगा इश्यू

अगर NSDL का IPO आता है तो ये घरेलू मार्केट में लिस्ट होने वाली दूसरी डिपॉजिटरी सर्विस फर्म होगी, इसके पहले CDSL की लिस्टिंग साल 2017 में हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: डिपॉजिटिरी सर्विस देने वाली देश की पहली कंपनी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का IPO आने वाला है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NSDL का IPO अगले साल तक आ सकता है. 

साल के अंत तक NSDL का IPO 

मीडिया में छपी खबरों की माने तो NSDL इस साल के अंत तक IPO के लिए DRHP दाखिल कर सकता है. साथ ही इसका IPO साल 2023 के मई महीने में आ  सकता है. आपको बता दें कि NSDL में NSE की 24 परसेंट और IDBI Bank की 26.1 परसेंट हिस्सेदारी है. NSDL अपने IPO के लिए 7 इनवेस्टमेंट बैंकों को अपने एडवाइजर्स के तौर पर रख सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक ICICI Securities, HSBC, Axis Securities, HDFC Securities, Motilal Oswal, SBI Cap और IDBI Cap इसके बैंकर हो सकते हैं. 

IPO का साइज 

ये IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होने की उम्मीद है. ये IPO कितना बड़ा होगा, यानी इसका साइज क्या होगा, इसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में अलग अलग खबरें हैं. किसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसका ऑफर साइज 3,500 करोड़ रुपये से 4,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है, किसी दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसका ऑफर साइज 2,500 करोड़ रुपये का हो सकता है इसके अलावा कंपनी की वैल्यूएशन करीब 12,000-14,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. 

अगर NSDL का IPO आता है तो ये घरेलू मार्केट में लिस्ट होने वाली दूसरी डिपॉजिटरी सर्विस फर्म होगी, इसके पहले CDSL की लिस्टिंग साल 2017 में हुई थी, जो कि काफी शानदार थी. 

VIDEO: बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम, RBI बनाएगा 'Fraud Registry'

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

8 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

5 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

10 hours ago