✕

होम / बिजनेस / तपती गर्मी में अब Delivery Partner को नहीं लगेगी लू, कंपनियों ने किया ये इंतजाम

तपती गर्मी में अब Delivery Partner को नहीं लगेगी लू, कंपनियों ने किया ये इंतजाम

Zomato,Blinkit,Swiggy ने सैकड़ों जगहों पर ऐसी व्‍यवस्‍थाएं की हैं जहां वो आराम कर सकते हैं. यहां उन्‍हें आराम करने के साथ ठंडा पानी, मोबाइल चार्जिंग, मोबाइल प्‍वॉइंट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

समूचा उत्‍तर भारत इस वक्‍त लू से परेशान है. तापमान है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है.  इस लू ने जहां आम आदमी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है वहीं ई-कॉमर्स कंपनियों से लेकर फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों का कारोबार भी इससे बूरी तरह से प्रभावित हो रहा है, क्‍योंकि डिलीवर मैन गर्मियों के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं. ऐसे में उन सभी को गर्मी से बचाने के लिए Zomato, Swiggy और Blinkit जैसी कंपनियों ने कई इंतजाम किए हैं. 

Zomato और Blinkit ने क्‍या की है तैयारी? 
Zomato और उसकी सहयोगी कंपनी Blinkit की ओर से 450 से ज्‍यादा शहरों में जहां वो सर्विस मुहैया कराते हैं वहां कई तरह के इंतजाम किए गए हैं. Zomato, Blinkit जैसी कंपनियों ने 450 जगहों पर ऐसी व्‍यवस्‍थाएं की हैं जहां वो आराम कर सकते हैं. इन जगहों पर Zomato के डिलीवरी पार्टनर आराम करने के साथ साथ फ्री में ठंडा पानी, मोबाइल चार्जिंग, मोबाइल प्‍वॉइंट और साफ टॉयलेट जैसी सुविधाएं उन्‍हें दी जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सीएओ ने कहा है कि अगर किसी की तबियत बिगड़ती है तो तुरंत उसके लिए एंबुलेंस की व्‍यवस्‍था की जाएगी. इसी के साथ जोमैटो की ओर से ग्राहकों से भी अपील की गई है कि वो बहुत ज्‍यादा जरूरत ना पड़ने पर दोपहर में खाना ऑर्डर करने से बचें. 

ये भी पढ़ें: बीजेपी की कम सीटों का क्‍या ग्रोथ रेट पर होगा कोई असर? Fitch की रिपोर्ट ने दिया जवाब

Flipkart डिलीवरी पार्टनर के लिए कर रहा है ये काम 
वहीं ई कॉमर्स कंपनी Flipkart ने अपने डिलीवरी पार्टनर के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं. कंपनी अपने डिलीवरी पार्टनर को डिहाइड्रेट करने के लिए ग्‍लूकोज से लेकर दूसरे पदार्थों का वितरण कर रही है. कंपनी की ओर से उनके लिए कूलर पंखे का भी इंतजाम किया गया है, जिससे वो गर्मी से बच सकें. यही नहीं समय समय पर कंपनी की ओर से उन्‍हें गर्मी से बचने को लेकर मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है. 

Swiggy ने इतनी जगहों पर किया है इंतजाम 
Swiggy इंस्‍टामार्ट की ओर से भी अपने डिलीवरी पार्टनर के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं. कंपनी ने 900 से अधिक ऐसे जोन्‍स बनाए हैं जहां जाकर ये पार्टनर धूप या लू में आराम कर सकते हैं.इन सेंटर्स पर कंपनी की ओर से ठंडे पानी, पंखे कूलर का इंतजाम किया गया है. देश में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच कई शहरों में तापमान जहां 50 को पार कर गया है वहीं दूसरी ओर कई शहरों में इस बार 52 डिग्री तक जा चुका है. ऐसे में इन डिलीवरी पार्टनरों के लिए सभी कंपनियां इंतजाम कर रही हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

16 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

17 minutes ago