होम / बिजनेस / अब Small Cap और Midcap में आपका फंड होगा ज्‍यादा सुरक्षित, SEBI ने उठाया ये कदम 

अब Small Cap और Midcap में आपका फंड होगा ज्‍यादा सुरक्षित, SEBI ने उठाया ये कदम 

पिछले कुल सालों में इस फंड की ग्रोथ पर नजर डालें तो वो बेहतर रही है. इसी का नतीजा है कि लोग इन फंड की ओर ज्‍यादा आकर्षित हो रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कुछ सालों में म्‍यूचुवल फंड सेक्‍टर में हो रहे निवेश में जो बात नोटिस की जा रही है वो ये कि स्‍मॉल कैप और मिडकैप फंड में लोग जमकर निवेश कर रहे हैं. क्‍योंकि इस तरह के फंड को लेकर बीते कुछ सालों में रिटर्न ज्‍यादा देखने को मिला है. ऐसे में इनमें निवेश करने वालों की बाढ़ सी आ गई है. लेकिन अब सेबी ने इन फंड में निवेश करने वालों की पूंजी की सुरक्षा के लिए कदम उठाते हुए सभी कंपनियों को कहा है कि वो  बताएं कि आखिर निवेशकों के पैसे की सुरक्षा के लिए वो क्‍या कदम उठा रहे हैं. 

क्‍या है सेबी का प्‍लॉन? 
दरअसल बीते कुछ समय में स्‍मॉल कैप और मिडकैप फंड में निवेश करने वालों की तादात में इजाफा हुआ है. ऐसे में सेबी को लगता है कि इन निवेशकों के पैसे की सुरक्षा की जानी चाहिए. सेबी ने इस संबंध में निवेश संरक्षण नीति बनाई है. इसके दो पहलू हैं. इसमें पहला हो रहे बड़े निवेश को नियंत्रित करना और निवेश पोर्टफोलियो को संतुलित करना है. सेबी की ओर से कहा गया है कि म्‍यूचुवल फंड के फंड मैनेजरों को निवेशक की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताना चाहिए. दूसरा पहलू ये है कि अगर निवेशक जल्‍दी रिडेम्‍पशन करता है तो उसे नुकसान न हो.  

ये है सेबी की चिंता का कारण 
दरअसल पिछले कुछ समय में स्‍मॉल कैप और मिड कैप फंड में निवेशकों ने जबरदस्‍त निवेश किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेकिन ये आशंका भी पैदा हो रही है कि ये उछाल ज्‍यादा हो सकता है. इसी तरह की सुरक्षा को बढ़ाते हुए पहले ही कई फंड मैनेजर कुछ कदम उठा चुके हैं. इसमें एसबीआई म्‍युचुवल फंड, निप्‍पॉन इंडिया, कोटक और टाटा म्‍युचुवल फंड जैसे कुछ एसेट मैनेजरों ने पहले ही स्‍मॉल कैप योजनाओं की सदस्‍यता पर प्रतिबंध लगा दिया है. 

किस फंड में हुआ है कितना इजाफा? 
अगर पिछले तीन महीनों में एसएंडपी बीएसई स्‍मॉल कैप टीआरई (कुल रिटर्न इंडेक्‍स) और एसएंडपी बीएसई मिडकैप टीआरआई में 16.9% और 16.11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. अगर पिछले एक साल में इनकी ग्रोथ पर नजर डालें तो 70.64 प्रतिशत और 59. 08 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. एसएंडपी बीएसई 250 स्मॉलकैप को एसएंडपी बीएसई 500 के भीतर कुल बाजार पूंजीकरण द्वारा 250 स्मॉल-कैप कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है जो एसएंडपी बीएसई 100 या एसएंडपी बीएसई 150 मिडकैप का हिस्सा नहीं हैं.

ये भी पढ़ें; इस IPO में पैसा लगाने वालों की हुई चांदी, इतने प्रतिशत तक हुआ मुनाफा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago