✕

होम / बिजनेस / अब नहीं उठा पाएंगे फोन की इस सुविधा फायदा, 15 अप्रैल से होने जा रही है बंद 

अब नहीं उठा पाएंगे फोन की इस सुविधा फायदा, 15 अप्रैल से होने जा रही है बंद 

सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर 15 अप्रैल के बाद ये सेवा किसी को शुरू करनी है तो उसे फिर से कंपनियों को रिक्‍वेस्‍ट करना होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फर्जी कंपनियों से लेकर ओटीटी चैनल हों या यूट्यूब चैनल केन्‍द्र सरकार एक के बाद गलत कारोबार से जुड़े प्‍लेटफॉर्म को बंद कर रही है. इसी कड़ी में केन्‍द्र सरकार ने अब कॉल फारवर्डिंग की सुविधा को बंद करने का निर्णय लिया है. इस सुविधा के गलत इस्‍तेमाल होने के कारण सरकार को ये कदम उठाना पड़ा है. इस सुविधा का गलत इस्‍तेमाल ज्‍यादातर साइबर फ्राड करने वाले लोग उठा रहे थे. इसके चलते सरकार ने इस सुविधा को बंद करने का निर्णय लिया है. 

क्‍या कहता है सरकार का निर्णय? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने जो निर्णय लिया है उसके अनुसार 15 अप्रैल के बाद यूएसएसडी पर आधारित कॉल फारवर्डिंग की सुविधा का फायदा ग्राहक नहीं उठा सकेंगे. केन्‍द्र सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो 15 अप्रैल के बाद यूएसएसडी पर आधारित कॉल फारवर्डिंग को बंद कर दे. सरकार ने कंपनियों का इसकी वैकल्पिक सुविधा देने का भी निर्देश दिया है. 

ये भी पढ़ें: अजब MP में गजब कारनामा, स्टूडेंट को ही थमा दिया 46 करोड़ का टैक्स नोटिस

अब समझिए क्‍या है USSD सेवा? 
अब आपको ये समझाते हैं कि आखिर USSD सेवा क्‍या होती है. USSD (Unstructured Supplementary Service Data) सेवा के तहत टेलीकॉम कंपनिया कई तरह की सुविधाओं को मुहैया कराती हैं. इन सुविधाओं में एक कॉल फारवर्डिंग की सुविधा भी शामिल है. इसमें सभी काम USSD सेवा के जरिए होते हैं. इन सेवाओं में कस्‍टर को अपने फोन से एक्टिव कॉल डायल करना होता है. इस एक्टिव को फोन यूजर स्‍टार और हैसटैग जैसे डिजिट के जरिए डायल करता है. 

15 अप्रैल के बाद इन्‍हें मिलेगी कॉल फार‍वर्डिंग की सुविधा 
सरकार ने इस सेवा को इसलिए बंद किया क्‍योंकि इसका इस्‍तेमाल साइबर अपराधों के लिए किया जा रहा था. अब सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर किसी को ये सेवा चाहिए तो वो कंपनियों को रिक्‍वेस्‍ट करके फिर से इस सेवा को शुरू कर सकता है. लेकिन अगर अभी आपने इस सेवा को शुरू किया है तो 15 अप्रैल के बाद ये बंद हो जाएगी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

7 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

7 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

10 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.