✕

होम / बिजनेस / अब Adani समूह पर क्‍यों लगा कोयले की धोखाधड़ी का आरोप…जानिए घोटाले पर क्‍या बोली कंपनी?

अब Adani समूह पर क्‍यों लगा कोयले की धोखाधड़ी का आरोप…जानिए घोटाले पर क्‍या बोली कंपनी?

हिंडनबर्ग आरोपों के बाद अब कंपनी पर OCCPR की रिपोर्ट के आधार पर कोयले की धोखाधड़ी से जुड़ा आरोप लगा है. कंपनी ने इस पर अपना जवाब भी दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग आरोपों से बरी होने के बाद अडानी समूह के शेयरों में तेजी के बीच लंदन के एक अखबार द्वारा अडानी समूह पर नए आरोप सामने आए हैं. लंदन के एक अखबार ने आरोप लगाया है कि 2013 में अडानी समूह ने लो ग्रेड कोयले को हाई ग्रेड कोयले का हवाला देकर बेचा और करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया. अब अडानी समूह ने इस आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं. 

अखबार ने इस रिपोर्ट के हवाले से लगाए हैं आरोप 
लंदन के अखबार ने OCCPR (ऑर्गनाइज्‍ड क्राइम एंड करप्‍शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्‍ट) की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि 2013 में अडानी समूह ने लो ग्रेड कोयले को हाई ग्रेड कोयला बताकर बेचा और धोखाधड़ी किए जाने की आशंका जताई है. इस रिपोर्ट में ये भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद 2014 में कंपनी ने इंडोनेशिया से सस्‍ते ग्रेड का कोयला खरीदकर तमिलनाडु सरकार को बेचा. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने इंडोनेशिया से 28 डॉलर प्रति टन लो ग्रेड कोयला खरीदा और तमिलनाडु जनरेशन और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कंपनी को हाई ग्रेड कोयला बताकर 91.91 डॉलर प्रति मीट्रिक टन में बेच दिया. 

ये भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट और लिंक्डिइन के CEO पर देश में क्‍यों लगाया भारी जुर्माना, जानते हैं वजह?

अडानी समूह ने बताया बेबुनियादी आरोप 
अखबार की रिपोर्ट पर अडानी समूह ने अपना जवाब दिया है. समूह के स्‍पोक्‍सपर्सन ने इन सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी ने जो कोयला सप्‍लाई किया उसकी गुणवत्‍ता की कई स्‍तर पर की गई है. इससे ये पता चलता है कि कम गुणवत्‍ता वाला कोयला सप्‍लाई नहीं किया गया है. 

क्‍या है अडानी समूह के शेयरों पर पड़ा है कोई असर
लंदन के अखबार द्वारा लगाए गए आरोपों का असर शेयरों पर देखने को नहीं मिला. अडानी एंट्रप्राइजेसेस के शेयरों पर नजर डालें तो गुरुवार को खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर बाजार में 3264.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. कंपनी के शेयर में गुरुवार को 3.95 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. गुरुवार को कंपनी का शेयर 3156 रुपये पर खुला था. कंपनी का मार्केट कैप 3.70 हजार करोड़ रहा. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 3350 रुपये है जबकि शेयर का लो 2142 रुपये रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

14 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

15 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

15 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.