होम / बिजनेस / अब टेक सेक्‍टर की इस कंपनी ने 800 कर्मचारियों को किया बाहर, इस वजह से लिया निर्णय  

अब टेक सेक्‍टर की इस कंपनी ने 800 कर्मचारियों को किया बाहर, इस वजह से लिया निर्णय  

OLX ने वैश्विक स्‍तर पर कई क्षेत्रों में अपनी ऑटोमोटिव व्यवसाय इकाई OLX Autos को बंद कर दिया है इस कदम के पीछे वही वजह मानाी जा रही है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

साल की शुरुआत में जिस तरह से कई नामी कंपनियों ने अपने कर्मचरियों को निकालने का ऐलान किया उसके बाद उम्‍मीद की जा रही थी कि आने वाले महीनों में शायद ऐसा सुनने को ना मिले. लेकिन ले ऑफ का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. हालात ये हैं कि ये सिलसिला अभी भी जारी है. अब इस कड़ी में ऑनलाइन बाजार में आपको नया पुराना सामान मुहैया कराने वाली कंपनी OLX Group और Prosus (वैश्विक निवेश समूह) की क्लासीफाइड बिजनेस ब्रांच ने वैश्विक स्तर पर 800 कर्मचारियों की छंटनी करने का बड़ा निर्णय लिया है. कंपनी की ओर ये निर्णय तब लिया गया है जब कंपनी द्वारा कुछ क्षेत्रों में अपनी ऑटोमोटिव बिजनेस यूनिट OLX Autos को बंद करने की खबर सामने आई है. 

साल की शुरुआत में भी आई थी खबर 
इस साल की शुरुआत में, OLX ने घोषणा की थी कि कि वो अपने 15 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेंगे. 15 प्रतिशत के अनुसार ये OLX के वैश्विक स्‍तर पर 1500 कर्मचारियों की संख्‍या बैठती है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि इस कदम के पीछे खराब व्यापक आर्थिक स्थितियां जिम्‍मेदार हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओएलएक्स ने कहा, इस साल की शुरुआत में, हमने OLX ऑटो कारोबार से बाहर निकलने का रणनीतिक निर्णय लिया और तब से संभावित खरीदारों या निवेशकों का पता लगाया जा रहा है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि इस प्रक्रिया से साफ हो गया है कि किसी भी एक देश में सेल करना बेहतर विकल्‍प हो सकता है. कंपनी के अनुसार इसमें चिली और लैटिन अमेरिका में फाइनेंसियल बिजनेस और भारत, इंडोनेशिया और तुर्की में OLX क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म और ऑटो लेनदेन व्यवसाय दोनों शामिल हैं.

अर्जेंटीना में क्‍यों लिया कंपनी ने ये फैसला 
वहीं कंपनी ने अर्जेंटीना में अपने कारोबार को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के अनुसार कंपनी की अर्जेंटीना की OLX Autos की वेबसाइट पर लिखा है  कि OLX Autos अर्जेंटीना/ कोलंबिया /मेक्सिको में अपना खरीद संचालन बंद कर देगी. कंपनी की ओर से अपने ग्राहकों को आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि इन वर्षों के दौरान आपने हमें जो विश्वास और समर्थन दिया है, उसके लिए हम अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, और हमें गहरा खेद है कि हम भविष्य में आपको यह सेवा प्रदान करना जारी नहीं रख सकते.

हालांकि कंपनी की ओर से ये भी कहा गया है कि सभी मौजूदा खरीद अनुबंधों का सम्मान किया जाएगा, लेकिन 14 जून, 2023 से नए लेनदेन नहीं किए जाएंगे. जबकि OLX Autos इन बाजारों में वाहनों की बिक्री जारी रखेगी, कंपनी अर्जेंटीना में कोई नया लेनदेन स्वीकार नहीं करेगी. अन्य क्षेत्रों के लिए, प्रोटोकॉल अभी भी साफ नहीं किया है. विशेष रूप से, भारत की OLX Autos वेबसाइट अभी भी ठीक चल रही है.

2022 में इतने लोगों को दिया रोजगार 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए मुख्य रूप से OLX, ने दुनिया भर में 11,375 व्यक्तियों को रोजगार दिया है. कंपनी ने कहा है कि उनके इस निर्णय से प्रभावित होने कर्मचारियों को सपोर्ट करने के लिए कंपनी पूरी तरह से तैयार है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

4 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

5 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

5 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

7 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

5 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

4 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

8 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

5 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

7 hours ago