होम / बिजनेस / अब इस कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों के ChatGPT इस्‍तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

अब इस कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों के ChatGPT इस्‍तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

Microsoft और Google के बाद कई कंपनियां अपने AI को विकसित करने में लगी हुई हैं. वो मानती हैं कि अगर उनके कर्मचारी दूसरी कंपनी के AI का इस्‍तेमाल करते हैं तो उनकी इंटीलैक्‍चुअल प्रॉपर्टी लीक हो सकती है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

भले ही Google और Microsoft ने ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लॉन्‍च करके बाजी मार ली हो लेकिन एक के बाद एक कई नामी कंपनियां इसके इस्तेमाल को लेकर बैन लगा रही है. अब तक कई नामी कंपनियां अपने कर्मचारियों पर इसके इस्‍तेमाल को लेकर बैन लगा चुकी हैं. उनका मानना है कि जबकि वो अपना खुद का AI लॉन्‍च करने की प्रक्रिया में हैं तो ऐसे में इसके कारण उनकी तकनीक लीक हो सकती है. इसे लेकर मौजूदा समय में कई नामी कंपनियां काम कर रही हैं. 

अब किस कंपनी ने लगाया इस्‍तेमाल पर बैन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नामी टेक कंपनी Apple ने अब अपने कर्मचारियों के Chatgpt के इस्‍तेमाल पर बैन लगा दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कहा गया है कि Apple भी अपना AI लाने पर काम कर रहा है. इसलिए उसे आशंका है कि वो उसके कर्मचारियों द्वारा बाहरी AI का इस्‍तेमाल करने के कारण कहीं उसकी तकनीक लीक न हो जाए. इस डर के कारण Apple ने ये कदम उठाया है. ये डेवलपमेंट तब हुआ है जब Open AI,  Apple के आईओएस फोन के लिए पहले ही एप बना चुका है. 

अब तक कौन-कौन सी कंपनी लगा चुकी है बैन 
Apple ही ऐसी कंपनी नहीं है जिसने अभी तक इस तरह का कदम उठाया है. इससे पहले Samsung, Amazon , JP Morgan और Deutsche bank जैसे संस्‍थान इससे पहले ही Chatgpt के इस्‍तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा चुके हैं.  हाल के दिनों में, OpenAI ने चैटजीपीटी के लिए एक Incognito Mode (गुप्त मोड) शुरू करने की घोषणा की. यह मोड सुनिश्चित करता है कि AI मॉडल की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए यूजरों की बातचीत की हिस्‍ट्री या उपयोग को संग्रहीत नहीं करता है. 

Microsoft और Google जैसी कंपनियां लॉन्‍च कर चुकी हैं AI
अब तक बाजार में सबसे पहले बाजार में Microsoft और Google जैसी कंपनियां अपने AI लॉन्‍च कर चुकी हैं. इन AI के गलत इस्‍तेमाल को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन भी सभी कंपनियो के प्रमुखों के साथ बातचीत कर चुके हैं. अब तक OpenAI चैटजीपीटी को लॉन्‍च कर चुका है जो कि गूगल की तरह एक सर्च इंजन है. लेकिन ये गूगल से काफी तेज है. इस तकनीक को लेकर पूरी दुनिया में जहां सक्रियता दिखाई दे रही है वहीं दूसरी ओर इससे पैदा होने वाले खतरों को लेकर भी सभी सरकारें चिंतित हैं.

TCS को लेकर अश्‍नीर ने Political Donation पर कसा तंज?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago