होम / बिजनेस / अब छंटनी की राह पर ये बड़ी कंपनी….7,000 कर्मचारियों को करने जा रही है बाहर

अब छंटनी की राह पर ये बड़ी कंपनी….7,000 कर्मचारियों को करने जा रही है बाहर

डिज्‍नी ने रिस्‍ट्रक्‍चर करने का फैसला इसलिए लिया है क्‍योंकि उसके सब्‍सक्राइबरों की संख्‍या में कमी हो रही थी और स्‍ट्रीमिंग कारोबार में लगातार कॉम्‍पटीशन बढ़ रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर में सभी कंपनियों के लिए पैदा हुए हालात के बीच अब वॉल्ट डिज्‍नी भी उसी राह पर आगे बढ़ चला है जिस पर चलकर कई कंपनियां अब तक हजारों लोगों को बाहर कर चुकी हैं. वॉल्ट डिज्‍नी कंपनी ने लागत में हो रहे खर्च में $5.5 बिलियन बचाने और अपने स्ट्रीमिंग कारोबार को ज्‍यादा फायदेमंद बनाने के लिए रिस्‍ट्रक्‍चरिंग की एक बड़ी घोषणा की है. इसके तहत कंपनी 7,000 नौकरियों में कटौती करने जा रही है. कंपनी के द्वारा की जा रही कार्यबल में कटौती उसकी कर्मचारी संख्‍या का लगभग 3.6 प्रतिशत है. 

नए सीईओ के नेतृत्‍व में होगी रिस्‍ट्रक्‍चरिंग 
कंपनी की ओर से नए बहाल किए गए सीईओ बॉब इगर के नेतृत्व में रिस्‍ट्रक्‍चर का ये काम पूरा किया जा रहा है. कंपनी को लगता है कि इस रिस्‍ट्रक्‍चरिंग के जरिए वो कंपनी की लागत को कम कर पाएंगें और कंपनी का फोकस अपने मुख्य ब्रैंड और फ्रेंचाइजी पर केंद्रित कर पाएंगे. डिज़्नी की रिस्‍ट्रक्‍चरिंग के प्रमुख कारणों में उसके सब्‍सक्राइबरों की धीमी वृद्धि और स्ट्रीमिंग दर्शकों के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा एक बड़ी वजह है. वहीं एक्टिविस्ट निवेशक नेल्सन पेल्ट्ज़ कंपनी की आलोचना करते हुए कह चुके हैं कि वो स्ट्रीमिंग पर अधिक खर्च कर रही है. 
क्‍या है रिस्‍ट्रक्‍चरिंग का नया प्‍लान 
कंपनी ने रिस्‍ट्रक्‍चरिंग की जो नई योजना बनाई है उसके अनुसार, डिज्नी तीन यूनिट में अपना पुनर्गगठन करने जा रहा है, इसमें पहली मनोरंजन यूनिट होगी जिसमें फिल्म, टेलीविजन और स्ट्रीमिंग, शामिल होंगी जबकि दूसरी यूनिट स्‍पोर्टस की होगी जिसमें ईएसपीएन यूनिट होगी और तीसरी डिज्नी पार्क यूनिट होगी जिसमें कंपनी के प्रोडक्‍ट और अनुभव शामिल होंगे. टीवी एग्‍जीक्‍यूटिव दाना वाल्डेन और फिल्म प्रमुख एलन बर्गमैन मनोरंजन विभाग का नेतृत्व करेंगे, जबकि जिमी पिटारो ईएसपीएन का नेतृत्व करना जारी रखेंगे.

पांच वर्षों में होगा ये तीसरा रिस्‍ट्रक्‍चर 
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, वॉल्‍ट डिज्‍नी का पिछले पांच वर्षों में ये तीसरा पुनर्गठन होगा और इगर के नेतृत्व में कंपनी एक नई दिशा में आगे बढ़ने को तैयार है. ईगर पहली बार 2005 में सीईओ बने थे. इगर, जो नवंबर 2022 में भूमिका में लौट आए, अब डिज्नी के लिए रिस्‍ट्रक्‍चरिंग कर रहे हैं, जिससे कंपनी प्रॉफिट के रास्‍ते पर आ सके. कंपनी ये छंटनी तब कर रही है जब प्रौद्योगिकी और मीडिया क्षेत्र की नौकरियों में कटौती की बाढ़ आई हुई है. इस साल की शुरुआत दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों के अभूतपूर्व बड़े पैमाने पर छंटनी के साथ हुई. Google ने 12,000 कर्मचारियों को हटा दिया और Amazon ने 18,000 कर्मचारियों को जाने देने का फैसला किया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

53 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

53 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

3 hours ago