✕

होम / बिजनेस / अब अमेरिकी में बिकेगा टेस्‍ट ऑफ इंडिया, क्‍या बनने जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी 

अब अमेरिकी में बिकेगा टेस्‍ट ऑफ इंडिया, क्‍या बनने जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी 

अमूल भारत की तरह अमेरिका में भी अपने सभी प्रोडक्‍ट सेल करने की तैयारी कर रहा है. इसकी शुरुआत अमेरिका के पूर्वी तटों के स्‍टोर से लेकर मध्‍यक्षेत्र के बाजारों से की जाएगी.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में अपनी क्‍वॉलिटी के दम पर हर घर में पहुंचने वाले और अपनी पहचान बनाने वाला मिल्‍क ब्रैंड अमूल अब अमेरिका के बाजार में भी दस्‍तक देने को तैयार है. अमूल के एमडी की ओर से इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि वो मिशिगन मिल्‍क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर अमेरिका के बाजार में ताजा दूध पहुंचाने जा रही है. कुछ समय पहले ही पीएम मोदी ने गुजरात में कहा था कि अब अमूल को दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी बनने को लेकर काम करना चाहिए. अमूल के इस कदम को उसी कड़ी में देखा जा रहा है. 

क्‍या बोले अमूल के एमडी? 
अमूल के एमडी ने इस समझौते की जानकारी देते हुए गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि ‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमूल अमेरिका में अपने ताजा दूध उत्पादों को लॉन्च करने जा रहा है. हमने संयुक्त राज्य अमेरिका में 108 साल पुरानी डेयरी सहकारी संस्था के साथ समझौता किया है. उन्‍होंने बताया कि इसकी घोषणा गुरुवार को को मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (एमएमपीए) की वार्षिक बैठक में की गई. यह पहली बार है कि अमूल मिल्क, ताजा उत्पाद श्रृंखला भारत के बाहर अमेरिका जैसे बाजार में लॉन्च होगी, जिसकी कीमत बहुत अच्छी है. हम वहां भी वही सेम ब्रैंड बेचने जा रहे हैं जिसमें अमूल गोल्‍ड जिसमें 6 प्रतिशत फैट है, अमूल ताजा 3 प्रतिशत फैट, और अमूल शक्ति 4.5 प्रतिशत फैट वाले ब्रैंड बिकने जा रहे हैं.  

मिशिनगन के साथ संबंधों का नया आयाम है
गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग फेडरेशन और अमेरिका की दसवीं बड़ी डेयरी संस्‍था मिशिगन मिल्‍क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के बीच हुई ये साझेदारी इनके रिश्‍तों का अगला चरण है. इससे पहले गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग फेडरेशन के संस्‍थापक डॉ. कुरियन इसी मिशिगन यूनिवर्सिटी के स्‍टूडेंट रह चुके हैं. इससे पहले पीएम मोदी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग फेडरेशन के स्‍वर्ण जयंती कार्यक्रम में अमूल को दुनिया की सबसे बड़ी मिल्‍क डेयरी बनने की बात कह चुके हैं. 

अमूल की अमेरिका को लेकर ये है योजना
अमूल की अमेरिका के बाजार को लेकर कई तरह की योजना है. अमूल वहां सिर्फ दूध का कारोबार नहीं करेगी बल्कि भारत के बाजार की तरह वहां भी सभी तरह के मिल्‍क प्रोडक्‍ट सेल करेगी. अमूल वहां भी पनीर, दही, और छाछ जैसे उत्‍पाद भी मुहैया कराएगी. क्‍योंकि अमेरिका में भारतीय प्रवासी एक बड़ी संख्‍या में रहते हैं इसलिए शुरुआत में अमेरिका के पूर्वी तटों और मध्‍य पश्चिम बाजारों में मुहैया कराई जाएगी. अमूल अमेरिका में भी दूध दूध पियो ग्‍लास फुल दूध को शुरू करेगी, जिससे ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सके.  

ये भी पढें: SEBI ने इस बड़े प्राइवेट बैंक को जारी की चेतावनी, कहा नहीं मानेंगे तो करनी पड़ेगी कार्रवाई
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago