होम / बिजनेस / अब Amazon से गई इतने लोगों की नौकरी, कंपनी ने बताई इसकी वजह 

अब Amazon से गई इतने लोगों की नौकरी, कंपनी ने बताई इसकी वजह 

2023 में कंपनियों से नौकरियों के जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कंपनी ने इसे लेकर कहा है कि ये उसके रिस्‍ट्रक्‍चर सिस्‍टम का पार्ट है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनियाभर में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच अमेजन ने एक बार फिर दूसरे चरण के ले ऑफ को लागू कर दिया है. कंपनी के इस ले-ऑफ के तहत गेम्‍स डिविजन के 180 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. कंपनी की ओर से सोमवार को इन सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया था,जिसके बाद अब इसे लागू कर दिया गया है. ये कंपनी में इस हफ्ते में हुआ दूसरे चरण का ले-ऑफ है. 

कंपनी ने क्‍यों उठाया ये कदम?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ओर से चलाए जा रहे बड़े रिस्‍ट्रक्‍चर कार्यक्रम के तहत इस कदम को उठाया गया है. इसमें गेम्‍स सेक्‍शन से 180 कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है. इन सभी कर्मचारियों को कंपनी की ओर से सोमवार को नोटिस दिया गया था. रियल स्‍टेट और ऑनलाइन कारोबार में काम करने वाली ये बड़ी कंपनी इससे पहले म्‍यूजिक और पॉडकास्‍ट सेक्‍शन में भी कटौती कर चुकी है. 

क्‍या बोले कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट? 
अमेजन गेम्स के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ हार्टमैन ने 13 नवंबर को कर्मचारियों को लिखे ईमेल में कहा कि अप्रैल महीने में किया गया पुनर्गठन (रिस्‍ट्रक्‍चर) इस बात को बताता है कि कंपनी बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए उन क्षेत्रों पर ध्‍यान लगाने की जरूरत है जहां पर्याप्त विकास क्षमतायें मौजूद हैं. कंपनी उन क्षेत्रों पर ध्‍यान फोकस करना चाहती है जहां ज्‍यादा पिछले कुछ समय में उच्‍च विकास के आंकड़े सामने आए हैं. 

आखिर क्‍या करता है अमेजन का गेम्‍स सेक्‍शन 
अमेजन का गेम्‍स सेक्‍शन उसके सब्‍सक्राइबरों को अलग-अलग गेम्‍स के डाउनलोडेबल वर्जन मुहैया कराता है. अमेजन का गेमिंग सेक्‍शन 123 डॉलर के सालाना सब्‍सक्रिप्‍शन पर मिलने वाली एक सर्विस है. इसे कस्‍टमर की पसंद के अनुसार और भी बेहतर बनाया जा रहा है. कंपनी के इस सेगमेंट में पहले भी 100 लोगों को ले-ऑफ से जूझना पड़ा है. बावजूद उसके अमेजन ने तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था. अमेजन में इससे पहले भी कई लोगों को निकाला जा चुका है. कोविड के दौरान कंपनी ने 27 हजार लोगों की भूमिकाओं को समाप्‍त कर दिया था. अकेले अमेजन ही नहीं कई और कंपनियों भी ले-ऑफ के इस दौर से गुजर चुकी हैं. इनमें गूगल, मेटा, अल्‍फाबेट जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

11 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

13 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें