✕

होम / बिजनेस / अब BHIM ऐप करें रिचार्ज, GPay, PhonePe की तरह यहां नहीं चुकाना पड़ेगा प्लेटफॉर्म शुल्क!

अब BHIM ऐप करें रिचार्ज, GPay, PhonePe की तरह यहां नहीं चुकाना पड़ेगा प्लेटफॉर्म शुल्क!

पहले मोबाइल रिचार्ज पर गूगल पे, फोन पे, पेटीएम कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया करते थे, लेकिन अब इन्होंने प्लेटफॉर्म शुल्क के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसुलना शुरु कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम (Paytm), गूगल पे (GPay) और फोनपे (PhonePe) से मोबाइल रिचार्ज करने पर प्लेटफॉर्म शुल्क के नाम पर अब यूजर्स से अतिरिक्त पैसा लिया जाने लगा है. साथ ही प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के मोबाइल रिचार्ज प्लान में भी इजाफा हो गया है. ऐसे में मोबाइल रिचार्ज कराने पर यूजर्स के ऊपर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, लेकिन आप इस अतिरिक्त शुल्क से बच सकते हैं. दरअसल, फिनटेक कंपनी Infibeam Avenues ने BHIM ऐप के साथ साझेदारी की है, जिसके बाद मोबाइल रिचार्ज करने पर आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा. तो चलिए जानते हैं आपको इस साझेदारी से कितना फायदा होगा?

ऑनलाइन पेमेंट में होगा इजाफा
फिनटेक कंपनी Infibeam Avenues ने घोषणा की है कि उसने भीम ऐप (Bhim App) के साथ साझेदारी की है.  यूजर्स अब सीधे भीम ऐप से मोबाइल रिचार्ज कर पाएंगे. इस फीचर को भीम ऐप की मौजूदा पोस्टपेड मोबाइल बिल पेमेंट के साथ जोड़ा गया है, जिससे लाखों मोबाइल यूजर्स को फायदा होने वाला है. इस साझेदारी के तहत भीम ऐप से Infibeam ccavenue पेमेंट गेटवे की मदद से पेमेंट कर पाएंगे. मतलब BHIM अब CCAvenue के यूजर के लिए खास पेमेंट सिस्टम लेकर आएगा, जिससे BHIM यूजर्स और कारोबारी के लिए पेमेंट आसान हो जाएगा. ऐसा माना जा रहा है इससे भीम ऐप पर ऑनलाइन लेन-देन भी बढ़ेगा.

ऑनलाइन पेमेंट कंपनियां ले रही हैं इतना शुल्क
जब आप कोई मोबाइल रिचार्ज करते हैं, तो पेमेंट गेटवे के तौर पर गूगल पे और फोनपे की तरफ से शुल्क लिया जाता है, जो आपके मोबाइल रिचार्ज के बिल से अलग होता है. उदाहरण के तौर पर गूगल पे से 301 रुपये रिचार्ज के तौर पर 3 रुपये प्लेटफॉर्म शुल्क लिये जाते हैं. पेटीएम, गूगलपे और फोनपे जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म मोबाइल रिचार्ज पर 2 से 3 रुपये प्लेटफॉर्म शुल्क वसूल रहे हैं.

क्या है भीम ऐप?
भीम ऐप का फुल फॉर्म है - भारत इंटरफेस फॉर मनी, यह यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस UPI के इस्तेमाल वाला फास्ट पेमेंट ऑप्शन है. इसमें मोबाइल नंबर या वर्चुअल पेमेंट एड्रेस यूपीआई आईडी से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं. इस ऐप का भीम ऐप का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया था. ऐप यूज करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए. इससे पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगता है. इसे एंड्रॉइड प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप हिन्दी, अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें-खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने में किसानों की मदद करेगा भूMeet ऐप, जानिए कैसे?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

बड़ी खबरें