✕

होम / बिजनेस / अब Paytm कर्मचारियों पर आया संकट, हटाए जा सकते हैं इतने हजार कर्मचारी

अब Paytm कर्मचारियों पर आया संकट, हटाए जा सकते हैं इतने हजार कर्मचारी

Paytm को आरबीआई की कार्रवाई के बाद बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. कंपनी के वित्तिय घाटे में बड़ा नुकसान हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद पेटीएम (Paytm) पर शुरू हुआ संकट खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब पेटीएम कर्मचारियों पर संकट आता दिख रहा है. खबर आ रही है कि कंपनी 5000 से 6000 कर्मचारियों को बाहर कर सकती है. कंपनी अपने बढ़ते घाटे को कम करने के लिए ये कदम उठा सकती है. कंपनी इतनी बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों को बाहर कर कोई 400-500 करोड रुपये बचाने की योजना बना रही है. 

अभी कंपनी के साथ जुड़े हैं कितने कर्मचारी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2023 तक कंपनी के कर्मचारियों 32798 कर्मचारी काम कर रहे थे. इनमें 29503 कर्मचारी सक्रिय रूप से काम करने वाले कर्मचारी है.  प्रति कर्मचारी औसत लागत 7.87 लाख रुपये थी. वहीं आंकड़े बता रहे हैं कि कर्मचारियों की बढ़ती लागत साल दर साल 34 प्रतिशत बढ़़कर 3124 करोड़ रुपये हो गई थी, जिससे प्रति कर्मचारियों औसत लागत 10.6 लाख रुपये तक हो गई है. ऐसा नहीं है कि कंपनी पहली बार लागत में कटौती करने के लिए ऐसा कदम उठा रही है. कंपनी इससे पहले दिसंबर में 1000 कर्मचारियों को बाहर कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें: रियल स्‍टेट में लौटी बहार, तेजी से कम हो रही है बिना बिके फ्लैटों की संख्‍या

कर्मचारी लागत में हो रहा है लगातार इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही हैं कि कंपनी के टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में निवेश, मर्चेंट बिक्री और फाइनेंशियल क्षेत्रों में निवेश के कारण लागत में बिक्री के कारण कर्मचारी लागत में इजाफा हुआ है. कंपनी आने वाले समय में इन क्षेत्रों में अपने निवेश को जारी रखना चाहती है जबकि लागत में कटौती करना चाह रही है. कंपनी आने वाले समय में एआई में निवेश करते हुए प्रमुख व्‍यवसायिक क्षेत्रों में ध्‍यान लगाते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रमोट करने की योजना बना रही है. 

कैसी है कंपनी की वित्तिय स्थिति? 
वहीं कंपनी की वित्तिय स्थिति पर नजर डालें तो जनवरी से मार्च का शुद्ध घाटा 550 करोड़ रहा जबकि पिछले साल ये घाटा 168 करोड़ रुपये था. मार्च तिमाही के आंकड़े बता रहे हैं कि परिचालन से राजस्‍व में साल दर साल 3 प्रतिशत की गिरावट आई है, और ये 2267 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी की परेशानियां इस साल तब और बढ़ गई आरबीआई ने उस पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे वो नई जमा राशि स्‍वीकार नहीं कर पाया और क्रेडिट लेन देन नहीं कर सका. इससे उसकी वित्तिय हालत और खराब होती चली गई. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

13 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

14 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

14 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.