✕

होम / बिजनेस / अब भीषण गर्मी में भी आराम से ट्रैफिक मैनेज कर सकेंगे ट्रैफिककर्मी, इस इनोवेशन ने किया कमाल

अब भीषण गर्मी में भी आराम से ट्रैफिक मैनेज कर सकेंगे ट्रैफिककर्मी, इस इनोवेशन ने किया कमाल

इस कंपनी के जैकेट में पीसीएम रखे जाते हैं. यही नहीं जैकेट से वेंटिलेशन बनाए रखने के लिए पंखे भी लगाए गए हैं जो तापमाान को बरकरार रखते हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस बार उत्‍तर भारत में होने वाली गर्मी को लेकर पहले ही मौसम विभाग भविष्‍यवाणी कर चुका है. वहीं दूसरी ओर अभी से तापमान 36 से 38 डिग्री तक जा पहुंचा है. इस भीषण गर्मी में सबसे बड़ी परेशानी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए होती है जिन्‍हें भीड़भाड़ वाले चौराहों पर ट्रैफिक मूवमेंट करनी पड़ती है. लेकिन अब ट्रैफिककर्मियों की इस परेशानी को खत्‍म करने के लिए एक कंपनी ने स्‍नो जैकेट बनाया है जिससे उन्‍हें गर्मी में भी ठंडी का अहसास होता है. इन दिनों गुड़गांव पुलिस के जवान इन जैकेट का परीक्षण कर रहे हैं. 

आखिर क्‍या है जैकेट की टेक्‍नोलॉजी? 
इस जैकेट को निर्माण प्‍लस एडवांस्‍ड टेक्‍नोलॉजी की ओर से बनाया गया है. इस जैकेट में एक वेस्ट होती है, जिसमें बने एक पाउच में फेज चेंज मैटीरियल्स (पीसीएम) रखे जाते हैं. जबकि जैकेट में वेंटीलेशन के लिए दो छोटे पंखें लगाए गए हैं. पंखों को बिजली देने के लिए पोर्टेबल लिओन बैटरी पैक भी है, जो कम से कम आठ घंटे तक शरीर को आरामदेह स्थिति में रख सकता है. इस पूरे किट का वजन 500 ग्राम से भी कम है.

ये भी पढ़ें; पीएम मोदी की सूर्य घर योजना के लिए उमड़े लोग, अब तक इतने करोड़ लोगों ने किया आवेदन

गुड़गांव पुलिस कर रही है जैकेट का परीक्षण 
कंपनी के द्वारा निर्माण किए जाने के बाद अब गुड़गांव पुलिस को ये 15 जैकेट दिए गए हैं. इन 15 जैकेटों का उसके ट्रैफिककर्मी परीक्षण कर रहे हैं. क्‍योंकि अभी इनका परीक्षण चल रहा है ऐसे में उन्‍हें होने वाली किसी तरह की परेशानी से लेकर उनके बताए सुझाव पर भी कंपनी काम कर रही है, जिससे उन जैकेट को और बेहतर बनाया जा सके. हालांकि अभी तक जवानों की ओर से किसी तरह बड़े बदलाव के लिए नहीं कहा गया है. 

क्‍या बोले कंपनी के प्रेसीडेंट? 
इस जैकेट को बनाने वाली कंपनी निर्माण प्लस एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज के वाइस प्रेसिडेंट विष्णु शशिधरन ने बताया कि बर्फ -प्लस जैकेट को इस तरह तैयार किया गया है कि इसे पहनने वाला व्यक्ति अधिक तापमान में भी आरामदायक महसूस करे. कूलिंग के लिए पीसीएम का प्रयोग बर्फ का बेहतर विकल्प है, क्योंकि आईस पैक्स से कम किया गया तापमान बर्फ के पिघलने पर फिर बढ़ जाता है। 'फेज चेंज मैटीरियल्स' को भारत में प्लस एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज ने डिजाइन और तैयार किया है. वेस्ट फैब्रिक और डिजाइन मुंबई में बर्फ के निर्माता ने बनाए हैं. उन्होंने बताया कि बर्फ -प्लस जैकेट, नई तरह की पहनने योग्य कूलिंग तकनीक है. इनका इस्तेमाल निर्माण स्थलों, खदान, भट्ठियों और दुकानों पर काम करने वाले लोगों के अलावा डिलीवरी एजेंट्स, बीमा सर्वेक्षक और फील्ड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स कर सकते हैं. इससे उन्हें अधिक तापमान से बचने में मदद मिलती है. 

हमारे Whatsup Channel से जुड़नें के लिए यहां क्लि करें. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

35 minutes ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

2 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

3 hours ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

3 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

30 minutes ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

1 hour ago