होम / बिजनेस / अब LIC को मिला इस विभाग का डिमांड नोटिस, क्‍या इतने करोड़ चुकाएगी कंपनी? 

अब LIC को मिला इस विभाग का डिमांड नोटिस, क्‍या इतने करोड़ चुकाएगी कंपनी? 

एलआईसी को मिले इस डिमांड लेटर के बाद कंपनी अब इसके खिलाफ अपील दायर करने की तैयारी कर रही है. कंपनी का मानना है कि उसका ऐसा कोई भी भुगतान नहीं बनता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जीएसटी विभाग साल 2023 खत्‍म होने के साथ ही सभी कंपनियों का हिसाब किताब कर रहा है. जहां भी विभाग को कमी दिख रही है उसकी ओर से तुरंत कंपनियों को डिमांड लेटर भेजा जा रहा है. इस कड़ी में अब जीएसटी विभाग की ओर से एलआईसी को भी नोटिस भेजा गया है. GST विभाग की ओर से कंपनी को 806 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है. एलआईसी को ये नोटिस 1 जनवरी को मिला है. 

आखिर कितना भरना है जुर्माना 
GST विभाग की ओर से एलआईसी से जुर्माना कम पेनल्‍टी डिमांड की गई है उसके अनुसार कंपनी को वर्ष 2017-18 को लेकर 3,65,02,67,702 रुपये GST और रुपये 4,04,77,06,418 की पेनल्‍टी भी लगाई गई है. साथ ही कंपनी से ब्‍याज भी देने को कहा गया है जिसकी राशि रुपये 36,50,35,206 है. अब कंपनी इस आदेश को लेकर जीएसटी मुंबई शाखा के सामने अपील दायर करने की तैयारी कर रही है. कंपनी की ओर से ये भी कहा गया है कि इससे उसकी फाइनेंशियल हेल्‍थ पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ने वाला है. 

इस वजह से की गई है डिमांड 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी विभाग की ओर से एलआईसी से जो डिमांड की गई है उसकी वजह सीजीएसटी नियम, 2017 के 42 और 43 के तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट का नॉन-रिवर्सल, पुनर्बीमा से प्राप्त आईटीसी का प्रत्यावर्तन, जीएसटीआर-3बी के साथ किए गए लेट भुगतान पर ब्याज, प्राप्त अग्रिम (प्रस्ताव जमा) पर ब्याज, जीएसटीआर-1 में आपूर्तिकर्ताओं द्वारा दर्शाई गई तुलना में जीएसटीआर-9/3बी में कम आरसीएम देनदारी का खुलासा किया गया है.

Zomato को भी मिल चुका है नोटिस 
GST विभाग इन दिनों लगातार अलग-अलग कंपनियों को नोटिस भेज रहा है. इनमें विभाग एलआईसी से पहले Zomato को भी नोटिस भेज चुका है.  GST विभाग की ओर से कंपनी को 410 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नोटिस भेजा गया है. जीएसटी विभाग ने जोमैटो पर जो पेनल्‍टी लगाई थी उसकी वजह जोमैटो द्वारा डिलीवर शुल्‍क के रूप में वसूली गई रकम थी. वहीं जोमैटो का मानना है कि वो किसी भी तरह के कर का भुगतान करने के लिए जवाबदेह नहीं है. क्‍योंकि डिलीवरी शुल्‍क डिलीवरी भागीदारों की ओर से कंपनी के द्वारा जमा किया जाता है. जानकारी के अनुसार स्विगी को भी इसी तरह का नोटिस मिला है जिसमें उसे 350 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है. 

ये भी पढें: साल के आखिरी दिन रिटर्न फाइल करने वालों ने बनाया रिकॉर्ड, इतने करोड़ हुई फाइल
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

MSME और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए विकेंद्रीकृत DPI मॉडल की सिफारिश: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, आधार, जन धन खातों, मोबाइल कनेक्टिविटी और UPI पर आधारित भारत के DPI के पहले चरण ने यह दिखाया कि साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म किस तरह दशकों की प्रगति को कुछ ही वर्षों में संभव बना सकते हैं.

4 hours ago

न्यूज मेकर्स | पाव भाजी से पावर कॉरिडोर्स तक: ठाणे के सरनाइक परिवार की छाप

कैसे एक आदमी जिसने कभी ठाणे की सड़कों पर पाव भाजी बेची और ऑटो रिक्शा चलाया, अब उसने एक रियल-एस्टेट-राजनीतिक मशीन खड़ी कर दी. कैसे एक खौफनाक एनकाउंटर-युग की सत्ता संरचना ने उस उभार को आकार दिया और कैसे यह परिवार अब रेडिसन जैसे वैश्विक होटल चेन के साथ टाई-अप करके मुंबई के बाहरी उपनगरों में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है.

7 hours ago

रूस से तेल आयात में आई बड़ी गिरावट, अप्रैल में 20% टूटा भारत का खरीद आंकड़ा: रिपोर्ट

मार्च 2026 में भारत ने रूस से लगभग 20 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल खरीदा था, लेकिन अप्रैल में यह आंकड़ा घटकर औसतन 15.7 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया.

8 hours ago

वैश्विक सैन्य खर्च ने बनाया नया रिकॉर्ड, भारत ने रक्षा बजट में की 8.9 प्रतिशत बढ़ोतरी: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाले पांच देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और भारत शामिल रहे. इन पांच देशों का कुल रक्षा खर्च वैश्विक सैन्य व्यय का करीब 58 प्रतिशत हिस्सा रहा.

9 hours ago

Coal India के शेयर में जोरदार तेजी, मजबूत Q4 नतीजों और डिविडेंड से निवेशकों में जोश

पिछले 6 महीनों में स्टॉक करीब 20% चढ़ा है. वहीं 3 साल की अवधि में इसने निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना कर दिया है, जिससे यह एक मजबूत लॉन्ग टर्म पिक बना हुआ है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

वैश्विक सैन्य खर्च ने बनाया नया रिकॉर्ड, भारत ने रक्षा बजट में की 8.9 प्रतिशत बढ़ोतरी: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाले पांच देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और भारत शामिल रहे. इन पांच देशों का कुल रक्षा खर्च वैश्विक सैन्य व्यय का करीब 58 प्रतिशत हिस्सा रहा.

9 hours ago

MSME और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए विकेंद्रीकृत DPI मॉडल की सिफारिश: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, आधार, जन धन खातों, मोबाइल कनेक्टिविटी और UPI पर आधारित भारत के DPI के पहले चरण ने यह दिखाया कि साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म किस तरह दशकों की प्रगति को कुछ ही वर्षों में संभव बना सकते हैं.

4 hours ago

न्यूज मेकर्स | पाव भाजी से पावर कॉरिडोर्स तक: ठाणे के सरनाइक परिवार की छाप

कैसे एक आदमी जिसने कभी ठाणे की सड़कों पर पाव भाजी बेची और ऑटो रिक्शा चलाया, अब उसने एक रियल-एस्टेट-राजनीतिक मशीन खड़ी कर दी. कैसे एक खौफनाक एनकाउंटर-युग की सत्ता संरचना ने उस उभार को आकार दिया और कैसे यह परिवार अब रेडिसन जैसे वैश्विक होटल चेन के साथ टाई-अप करके मुंबई के बाहरी उपनगरों में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है.

7 hours ago

रूस से तेल आयात में आई बड़ी गिरावट, अप्रैल में 20% टूटा भारत का खरीद आंकड़ा: रिपोर्ट

मार्च 2026 में भारत ने रूस से लगभग 20 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल खरीदा था, लेकिन अप्रैल में यह आंकड़ा घटकर औसतन 15.7 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया.

8 hours ago

रुपये की वैश्विक चाल पर RBI की कड़ी नजर: विदेशी सौदों की होगी मॉनिटरिंग, 2027 से लागू होंगे नए नियम

रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी केवल भारतीय बैंकों तक सीमित नहीं रहेगी. विदेशी शाखाओं और सहयोगी संस्थाओं को भी सीधे डेटा देने की अनुमति दी गई है.

11 hours ago