✕

होम / बिजनेस / अब ये कंपनी करने जा रही है स्‍टॉक स्पिल्‍ट?  जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

अब ये कंपनी करने जा रही है स्‍टॉक स्पिल्‍ट?  जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों को देखें तो वो कोई उत्‍साहजनक नहीं रहे हैं. कंपनी के प्रॉफिट से लेकर रेवेन्‍यू में गिरावट देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय में कई कंपनियों ने अपने स्‍टॉक को स्पिल्‍ट किया है. अब उसी राह पर चल पड़ी है Sapphire Foods. 9000 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनी Sapphire Foods की 19 जून को बोर्ड बैठक होने जा रही है. इस बोर्ड बैठक में कंपनी इसे लेकर आखिरी फैसला लेने जा रही है. कंपनी कई नामी ब्रैंड के भारत, श्रीलंका और मलेशिया में आउटलेट चलाती है. 

क्‍या करती है Sapphire Foods?
Sapphire Foods भारतीय उपमहाद्वीप में रेस्‍टोरेंट चलाने का काम करती है. कंपनी मौजूदा समय में भारत, श्रीलंका और मालदीव में 437 से अधिक रेस्‍टोरेंट चलाती है. कंपनी इन देशों में केएफसी(KFC), पिज्जा हट(Pizza hut) और टैको बेल(taco bell) रेस्तरां संचालित करती है.  कंपनी ने पिछले कुछ सालों में अच्‍छी ग्रोथ की है. दिसंबर 2022 तक, कंपनी के पास भारत और मालदीव में 325 केएफसी रेस्तराँ, भारत, श्रीलंका और मालदीव में 274 Pizza Hut रेस्तराँ और श्रीलंका में 2 टैको बेल रेस्तराँ थे.

ये भी पढ़ें: क्‍या बाजार को पसंद नहीं आ रहे हैं इंडिया गठबंधन के आंकड़े? आखिर क्‍यों लाल हुआ बाजार?

क्‍यों करती हैं कंपनियां स्‍टॉक स्प्लिट? 
कोई भी कंपनी अपने एक स्‍टॉक को कई हिस्‍सों में स्प्लिट करने का निर्णय कई कारणों के चलते लेती है. जब कंपनी को अपने शेयरों में रिटेल निवेशकों की संख्‍या को बढ़ाना हो या स्‍टॉक की लिक्विडटी बढ़ाने को लेकर भी कंपनियां इस तरह का निर्णय लेती हैं. कई बार कंपनियों के स्‍टॉक की कीमत जब ज्‍यादा हो जाती है और उसे नए निवेशकों की जरूरत होती है तब भी कंपनियां ऐसा ही कदम उठाती हैं. 

कैसे रहे हैं चौथी तिमाही के नतीजे? 
Sapphire Foods ने हाल ही में अपनी चौथी तिमाही के नतीजों को जारी किया है. कंपनी के साल दर साल के नतीजों में 12.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. हालांकि कंपनी के प्रॉफिट में कमी भी देखने को मिली थी. पिछली तिमाही से अगर चौथी तिमाही के नतीजों की तुलना करें तो राजस्‍व में 5.09 प्रतिशत की गिरावट और लाभ में 76.43 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी की ऑपरेशनल कॉस्‍ट में भी 53.61 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. सालाना आधार पर ये गिरावट 38.19 प्रतिशत से भी ज्‍यादा की है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

56 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago