होम / बिजनेस / अब भारत को जल्‍द मिल सकेगी विदेशी Real State निवेश की जानकारी, इस फोरम पर हुआ समझौता 

अब भारत को जल्‍द मिल सकेगी विदेशी Real State निवेश की जानकारी, इस फोरम पर हुआ समझौता 

OECD एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्‍य देश अपनी आर्थिक नीतियों को सुधारने में एक दूसरे की मदद पा सकते हैं. ये डेटा संग्रहण से लेकर कई अन्‍य मामलों पर काम करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल हुई जी 20 देशों की मीटिंग के बाद अब भारत के लिए एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. विदेशी धन जिसे लोगों ने स्विस बैंक में छिपाकर रखा है उसकी जानकारी तो भारत सरकार को मिल ही रही थी लेकिन अब देश के बाहर बिना जानकारी के रियल स्‍टेट में निवेश करने वालों का डेटा भी सरकार को मिल जल्‍द मिल सकेगा. इसके अतिरिक्‍त जी 20 देशों के बीच फाइनेंशियल जानकारी का भी आदान प्रदान जल्‍द शुरू होने की उम्‍मीद है. 

आखिर क्‍या है ये फैसला? 
दरअसल जी 20 देशों के बीच एक फोरम बना है उस फोरम का नाम है ओएनसीडी (आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट). सूत्रों से मिली जानकारी कहती है कि अब जी 20 देशों के बीच समझौता हुआ है कि वो अपने वहां एक दूसरे के नागरिकों के द्वारा खरीदी गई जमीनों के ब्‍यौरे को भी मुहैया कराएंगे. अब तक कई बार ऐसा होता था कि भारत में रहने वाला वहां के बैंक में तो पैसा जमा नहीं करता था लेकिन वो वहां के रियल स्‍टेट बाजार में निवेश कर देता था.  उसकी जानकारी सरकार को नहीं मिल पाती थी जिसके कारण ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हो पाती थी. 

फाइनेंशियल डेटा का भी हो सकेगा आदान प्रदान 
ओएनसीडी (आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट) देशों के बीच फाइनेंशियल डेटा के आदान प्रदान को लेकर भी समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत सभी देश एक दूसरे को उनके वहां होने वाले फाइनेंशियल डेटा का भी ब्‍यौरा शेयर कर सकेंगे. यही नहीं ये डेटा रियल टाइम बेस पर करना होगा. 

आखिर क्‍या है ओएनसीडी? 
OECD का मतलब है ‘आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट’. यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो 1961 में स्थापित हुआ था और उसका मुख्य कार्य आर्थिक सहयोग और विकास के क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग करना है. OECD के सदस्य देश विकसित और आर्थिक रूप से मजबूत देश होते हैं और इसका उद्देश्य विभिन्न आर्थिक मुद्दों पर विचारणा और सहयोग करना है, जैसे कि आर्थिक विकास, वित्तीय स्थिरता, और सार्वभौमिक विकास जैसे विषय शामिल हैं. OECD के कामकाज में आर्थिक डेटा संग्रहण, विश्लेषण, और साझा करना शामिल होता है, जिससे सदस्य देश अपनी आर्थिक नीतियों को सुधारने में मदद प्राप्त कर सकते हैं. OECD विशेष ध्यान देता है कि आर्थिक सुधार और विकास सामाजिक संरचना, आर्थिक न्याय, और पर्यावरण के प्रति सावधानी से किया जाए, और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अध्ययन और विमर्श के लिए डेटा और अनुसंधान प्रदान करता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

56 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

2 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

56 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago