✕

होम / बिजनेस / अब दुनिया के इस देश के स्‍टॉक एक्‍सचेंज से आगे निकलने को तैयार भारत, इतना होगा वैल्‍यूएशन

अब दुनिया के इस देश के स्‍टॉक एक्‍सचेंज से आगे निकलने को तैयार भारत, इतना होगा वैल्‍यूएशन

एक ओर भारत के बाजार में जहां तेजी देखने को मिल रही है वहीं हांगकांग स्‍टॉक एक्‍सचेंज कई कारणों से मंदी का सामना कर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से आगे बढ़ रही है. भारत की ग्रोथ को लेकर दुनिया भर की एजेंसियां सकारात्‍मक रुख दिखा रही हैं वहीं दूसरी ओर स्‍टॉक एक्‍सचेंज वैल्‍यूएशन में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. अब भारत के स्‍टॉक एक्‍सचेंज में लिस्‍टेड कंपनियों का वैल्‍यूएशन छठे स्‍थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है. माना जा रहा है कि वो जल्‍द ही हांगकांग को पीछे कर देगा. 

कितना हो चुका है भारत का वैल्‍यूएशन? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर के एक्‍सचेंज पर नजर रखने वाली संस्‍था वर्ल्‍ड फेडरेशन ऑफ एक्‍सचेंज (World Federation Of Exchange ) के आंकड़े बता रहे हैं कि भारत का वैल्‍यूएशन तेजी से आगे बढ़ रहा है. जबकि हांगकांग का बाजार कई वजहों के कारण मंदी का सामना कर रहा है. भारत के स्‍टॉक मार्केट में लिस्‍टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटेलाइजेशन 3.7 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है. जबकि हांगकांग के स्‍टॉक मार्केट में लिस्‍टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटेलाइजेशन 3.9 ट्रिलियन डॉलर है. जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ ही समय में भारत हांगकांग को पीछे करते हुए छठा स्‍थान हासिल कर लेगा. 

क्‍या है इस ग्रोथ की वजह? 
वहीं अगर भारत की इस ग्रोथ के पीछे की वजहों पर नजर डालें तो दिखाई देता है कि नवंबर में स्‍टॉक एक्‍सचेंज में निवेशकों का विश्‍वास और बढ़ा है. इसकी एक वजह पांच राज्‍यों के चुनावी नतीजे भी है. इस साल में अब तक एसएंडपी और निफ्टी 50 में अब तक 14 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. जबकि हांगकांग के बाजार में 17 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है.

ये रही है हांगकांग के बाजार में गिरावट की वजह 
 हांगकांग के बाजार में गिरावट के पीछे चीन के बिगड़ते रियल स्‍टेट बाजार को वजह माना जा रहा है. यही नहीं कोविड के बाद दुनिया के बाजार में उच्‍च मुद्रा स्‍फीति, निवेश में सुस्‍ती, रियल स्‍टेट सेक्‍टर में उथल-पुथल के कारण हांगकांग के बाजारों में गिरावट आई है. सबसे दिलचस्‍प बात ये भी है कि लगातार बनी हुई तेजी के बीच 5 दिसंबर को भारतीय इक्विटी बाजार 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया था.

दुनिया के बाजारों का इतना है वैल्‍यूएशन 
मौजूदा समय में अमेरिका का न्‍यूयॉर्क स्‍टॉक एक्‍सचेंज 24.3 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ पहले नंबर है, दूसरे नंबर पर 20.13 ट्रिलियन डॉलर के साथ न्‍यूयॉर्क का नैसडेक स्‍टॉक एक्‍सचेंज है, तीसरे नंबर पर शंघाई स्‍टॉक एक्‍सचेंज है जिसका मार्केट कैप 6.4 ट्रिलियन डॉलर है, चाथे नंबर पर जापान स्‍टॉक एक्‍सचेंज है जिसका मार्केट कैप 5.4 ट्रिलियन डॉलर है, इसी तरह पांचवे नंबर पर शेनजेन स्‍टॉक एक्‍सचेंज है जिसका मार्केट कैप 4.3 ट्रिलियन डॉलर है, इसके बाद छठे नंबर पर हांगकांग आता है जिसका मार्केट कैप 3.93 ट्रिलियन डॉलर है, भारत सातवें नंबर पर है जिसका मार्केट कैप 3.71 ट्रिलियन डॉलर है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh CM: सबसे मजबूत साबित हुए Vishnu Deo Sai की आर्थिक सेहत कितनी है मजबूत?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago