✕

होम / बिजनेस / अब किराना स्‍टोर वालों की मदद करेगी हिंदुस्‍तान लीवर, ऐसे बढ़ेगी कमाई

अब किराना स्‍टोर वालों की मदद करेगी हिंदुस्‍तान लीवर, ऐसे बढ़ेगी कमाई

मौजूदा समय में देश के 12 मिलियन किराना स्‍टोर में से 0.12 प्रतिशत शॉप ही केवल तकनीक से लैस हैं. वहीं अगर ई रिटेल की बात करें तो 800 बिलियन के इस पूरे बाजार में 4 प्रतिशत लोग ही इससे जुड़े हुए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंदुस्‍तान लीवर आने वाले दिनों में देश के 13 लाख किराना स्‍टोर की कमाई बढ़ाने को लेकर काम करने पर विचार कर रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि बिजनेस करने वाली कंपनी ऐसा क्‍या करने जा रही है जिससे देश के किराना कारोबारियों को फायदा होगा. दरअसल  हिंदुस्‍तान लीवर देश के किराना कारोबारियों को केन्‍द्र सरकार के ओपन नेटवर्क ओएनडीसी से जोड़ने जा रहा है. इस प्‍लेटफॉर्म पर जुड़ते ही उनके ऑर्डर में इजाफा हा जाएगा जिससे उनकी कमाई बढ़ जाएगी. 

आखिर क्‍या है HUL की योजना? 
हिंदुस्‍तान लीवर के एक्‍जीक्‍यूटिव डॉयरेक्‍टर केदार लेले ने कहा हम चाहते हैं किराना स्‍टोर USHOP के माध्‍यम से हमें ऑर्डर देने की बजाए ओनएनडीसी से ऑर्डर दे सकते हैं.. ये ई-कॉमर्स का वास्‍तविक लोकतांत्रिकरण है. उन्‍होंने कहा कि शिखर के माध्‍यम से वे आधे रास्‍ते तक आ चुके हैं और आज अपने दम पर ऑर्डर देना शुरू कर रहे हैं. हम चाहते है कि वो आने वाले समय में हमें सीधे ओएनडीसी के माध्‍यम से ऑर्डर दें, और न केवल हमारे उत्‍पाद बल्कि बाकी उत्‍पादों के बारे में भी जान सके और उन्‍हें खरीद सकें. उन्‍होंने कहा कि हिंदुस्‍तान लीवर एक डिजिटल एजेंट की भूमिका निभाता है और किराना स्‍टोर की एक बड़े स्‍टोर से प्रतिस्‍पर्धा में मदद करता है. 

किराना स्‍टोर को शामिल कराने का सही समय 
केदार लेले ने कहा कि ये किराना स्‍टोर को ओएनडीसी के साथ जोड़ने का सही समय है. उन्‍होंने कहा कि अभी ओएनडीसी तेजी से बढ़ रहा है तो ऐसे में हम जहां रिटेलर को सर्विस प्रोवाइड कराने में मदद कर पाएंगे वहीं दूसरी ओर वो अपने बिजनेस पर इसमें सही तरीके से होल्‍ड कर पाएंगे. बाद में इसमें और परेशानी आ सकती है. 

इतने किराना कारोबारी कर रहे हैं काम 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश में मौजूदा समय में 12 मिलियन मॉम एंड पॉप स्‍टोर काम कर रहे हैं. इनमें 0.12 प्रतिशत शॉप ही केवल तकनीक से लैस हैं. वहीं अगर ई रिटेल की बात करें तो 800 बिलियन के इस पूरे बाजार में 4 प्रतिशत लोग ही इससे जुड़े हुए हैं. ओएनडीसी से जुड़ने के बाद वो एक तरह से ई कॉमर्स बाजार में प्रवेश करके अपने कारोबार को तेजी से बढ़ा पाएंगे. ONDC सभी को एक लेवल प्‍लेइंग फील्‍ड मुहैया कराता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

1 hour ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

2 hours ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

4 hours ago

क्या Skydance में 10 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती है SpaceX? जॉन मेलोन ने जताई संभावना

मीडिया निवेशक जॉन मेलोन ने बुधवार को न्यूयॉर्क में आयोजित पैली सेंटर फॉर मीडिया के इंटरनेशनल काउंसिल समिट के दौरान SpaceX और Skydance के बीच संभावित निवेश को लेकर अटकलें लगाईं.

4 hours ago

फ्लिपकार्ट की त्योहारी सेल में छोटे शहरों का दबदबा, 60% खरीदार टियर-2 और छोटे शहरों से

इस साल की सेल में युवा ग्राहकों और छोटे शहरों के खरीदारों की भागीदारी उल्लेखनीय रही. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, कुल खरीदारों में करीब आधे Gen Z यानी युवा पीढ़ी के ग्राहक थे.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

1 hour ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

4 hours ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

2 hours ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

9 hours ago