होम / बिजनेस / अब Google ने इस डिपार्टमेंट में किया Layoff, इतने लोग होंगे प्रभावित

अब Google ने इस डिपार्टमेंट में किया layoff, इतने लोग होंगे प्रभावित

Google से पहले Xerox और Amazon से भी कर्मचारियों को बाहर निकाले जाने की बात सामने आई है. Xerox और Amazon के फैसले से 3000 और 500 कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले साल की तरह इस साल भी layoff कर्मचारियों का पीछा नहीं छोड़ रहा है. अब इस बार खबर Google की ओर से आई है. Google के वॉयस असिस्‍टेंट डिपार्टमेंट में काम करने वाले कई कर्मचारियों इस ले ऑफ से प्रभावित हुए हैं. कंपनी की ओर से ये कदम अपने खर्च को कम करने के मकसद से उठाया जा रहा है. 

 आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस ले-ऑफ में गूगल के वॉयस असिस्‍टेंट में काम करने वाले कई लोग शामिल हैं. गूगल की वॉयस असिस्‍टेंट एक फीचर है जिसमें बोलकर फोन के फीचर को ऑपरेट किया जा सकता है. Google का ये ले ऑफ इसी डिपार्टमेंट की डिजिटल और हार्डवेयर असिस्‍टेंट टीम में हुआ है. कंपनी के सेंट्रल इंजीनियरिंग ऑर्गनाइजेशन में भी नौकरी में कटौती देखी जा सकती है. 

Google ने ले-ऑफ पर कही ये बात
Google ने ले-ऑफ को लेकर कहा है कि 2023 के मध्‍य में हमारी कंपनी में कई टीमों में बदलाव किया गया है. कंपनी ने ये बदलाव क्षमता में बेहतर प्रदर्शन और संसाधनों के बेहतर इस्‍तेमाल के लिए किया था. कुछ टीमों में उसी सिलसिले में अब बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसमें दुनियाभर में जॉब कट देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स में भी ये कहा गया है कि जो कर्मचारी इससे प्रभावित हो रहे हैं उन्‍हें इस सिलसिले में जानकारी दे दी गई है. साथ ही कहा गया है कि वो लोग गूगल की दूसरी ओपन जॉब्‍स के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं. 

Amazon से भी आई खबर 
इससे पहले ई कॉमर्स कंपनी अमेजन से भी छंटनी की खबर आ चुकी है. अमेजन ने इस सिलसले में अपने कर्मचारियों को मेल लिखकर सूचना दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी कोई 500 कर्मचारि‍यों की छंटनी करने जा रही है. अमेजन ने कंपनी के प्रभावित कर्मचारियों को जो मेल लिखा है उसमें उसने कहा है कि ये निर्णय बेहद कठिन है. वहीं कुछ दिन पहले Xerox से भी कोई 3000 कर्मचारियों को नए साल पर अलविदा कहने की बात सामने आई थी. 

ये भी पढ़ें: Polycab पर मारे छापे में मिला ये अहम सबूत, इनकम टैक्स ने साझा की महत्त्वपूर्ण जानकारी!
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

22 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

22 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

23 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

23 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

22 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

22 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

23 hours ago