होम / बिजनेस / अब फोर्ड करने जा रहा है अगले 3 वर्षों में इतनी बड़ी छंटनी

अब फोर्ड करने जा रहा है अगले 3 वर्षों में इतनी बड़ी छंटनी

फोर्ड में होने वाली इस छंटनी से जर्मनी में 2,300, यूनाइटेड किंगडम में 1,300 और यूरोप के अन्य क्षेत्रों में 200 नौकरियों में कटौती होगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर में लगातार बढ़ती मंदी की आहट के बीच अब फोर्ड मोटर कंपनी अगले तीन वर्षों में यूरोप में अपने कर्मचारियों की संख्‍या में बड़ी छंटनी करने जा रही है. कंपनी का कहना है कि वो अगले 3 साल में 3,800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, इलेक्ट्रिक कारों में अपनी क्षमता बनाए रखने के लिए कंपनी अपने लागत कॉस्‍ट को व्यवस्थित रखने के मकसद से ये कदम उठाने जा रही है.

कहां से कितने लोगों को निकाला जाएगा

कंपनी ने अपनी इस छंटनी को लेकर पूरा ले आउट प्‍लान बना लिया है. कंपनी के अनुसार वो जर्मनी में 2,300, यूनाइटेड किंगडम में 1,300 और यूरोप के अन्य क्षेत्रों में 200 नौकरियों में कटौती करेगी. फर्म ने कहा कि 2035 तक, इसका उद्देश्य महाद्वीप में एक बड़े इलेक्ट्रिक बेड़े की पेशकश करना है और इसकी पहली यूरोपीय निर्मित इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन इस साल शुरू होने वाला है.

क्‍या है कंपनी की रणनीति

फोर्ड का कहना है कि वह यूरोप में फोर्ड के लिए अधिक कॉम्‍प‍टीटिव, कॉस्‍ट इफेक्टिव और लीनियर मॉडल की मांग कर रहा है. 2025 तक, फोर्ड का लक्ष्य अपनी इंजीनियरिंग शाखा में 2,800 नौकरियों में कटौती करना है, लेकिन फोर्ड की प्‍लानिंग है कि वो इस महाद्वीप में लगभग 3,400 इंजीनियरिंग नौकरियों को रखेगा.  साथ ही प्रशासनिक मोर्चे से 1,000 नौकरियों में कटौती की जाएगी. यूरोप में फोर्ड मॉडल के महाप्रबंधक मार्टिन सैंडर ने एक बयान में कहा कि फर्म टीम के लिए पैदा होने वाली अनिश्चितता को पहचानती है, लेकिन आने वाले महीनों में उनका पूरा समर्थन करेगी.

इससे पहले कई अन्‍य कंपनियां उठा चुकी हैं कदम

ऐसा नहीं है कि फोर्ड इस दिशा में पहली कंपनी है जो दुनिया भर में तंग होते हालात, महंगे होते कर्ज के बीच कॉस्‍ट कटिंग का रास्‍ता अपना रही हैं. इससे पहले Meta ,Amazon, सहित कई कई नामी कंपनियां अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखा चुकी हैं. यही नहीं गूगल भी अपने कई कर्मचारियों को बाहर निकाल चुकी है. इससे पहले डेल, जूम और ई बे भी अपने कर्मचारियों को बाहर निकाल चुकी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

10 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

13 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

17 hours ago