होम / बिजनेस / अब किसान भी शुरु कर सकेंगे अपना स्टार्टअप्स, सरकार ने लॉन्च किया फंड, जानिए पूरी डिटेल

अब किसान भी शुरु कर सकेंगे अपना स्टार्टअप्स, सरकार ने लॉन्च किया फंड, जानिए पूरी डिटेल

ये फंड 750 करोड़ रुपये के कैटेगरी -2 अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड के रूप में शुरू किया जाएगा जो इक्विटी और डेट दोनों तरीकों से जरूरी रकम मुहैया कराएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में एग्रीटेक स्टार्टअप्स के लिए सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है. इन स्टार्टअप्स को फाइनेंशियल सपोर्ट देने के लिए सरकार ने करीब 750 करोड़ रुपये का एग्रीश्योर फंड लॉन्च कर दिया है. इससे न केवल कृषि क्षेत्र में सरकार का निवेश बढ़ेगा, बल्कि प्राइवेट कंपनियां भी इन्वेस्टमेंट करने में दिलचस्पी दिखाएंगी. इसके साथ ही, एग्रीकल्चर सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एग्री इन्वेस्टमेंट पोर्टल की भी शुरुआत की है. बताया जा रहरा है कि सरकार के इस कदम से स्टार्टअप और ग्रामीण उद्यमियों को फाइनेंशियल सपोर्ट मिलने के साथ ही उनके बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा.

एग्रीटेक स्टार्टअप को पैसों की कमी नहीं होने देगी सरकार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने को कृषि प्रौद्योगिकी (एग्रीटेक) स्टार्टअप इकाइयों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 750 करोड़ रुपये के कोष ‘एग्रीश्योर’ की शुरुआत की. इसके साथ ही उन्होंने कृषि क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी निवेश बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि क्षेत्र के लिए लगभग 14,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ सात योजनाओं को मंजूरी दी है. मंत्री यहां कृषि निवेश नामक एक एकीकृत कृषि निवेश पोर्टल और 'एग्रीश्योर' कोष की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कृषि मंत्री ने स्टार्टअप से इस कोष का उपयोग करने को कहा और आश्वासन दिया कि एग्रीटेक स्टार्टअप के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी. 

छोटे किसानों के समूह बनाने पर जोर

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बड़े पैमाने पर खेती करने के लिए छोटे किसानों को समूह बनाने पर जोर दिया. मंत्री ने रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के बारे में भी बात की और मृदा स्वास्थ्य की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया. शिवराज सिंह चौहान ने कृषि निवेश पोर्टल के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे निवेश के अवसरों और सूचनाओं को केंद्रीकृत करके कृषि परिदृश्य को बदलने की उम्मीद है.

क्यों शुरू किया गया है AgriSURE?

कृषि क्षेत्र में कई ऐसे आइडिया हैं जो सफल होने पर खेती पर बड़ा अहम असर डाल सकते हैं हालांकि बेहद शुरुआती स्तर पर होने की वजह से या फिर अन्य किसी जोखिम की वजह से इन इनोवेशन को निवेशकों की तरफ से आसानी से पैसा नहीं मिल पाता. निवेश की कमी से ऐसे आइडिया से स्टार्टअप बंद न हो जाए इसलिए एग्रीश्योर की शुरुआत की गई. कृषि मंत्रालय के मुताबिक एग्रीश्योर की शुरुआत के साथ सरकार एग्री सेक्टर में निवेश प्रवाह को बढ़ाने की कोशिश कर रही है जिससे किसानों को जरूरी मदद हासिल हो सके और किफायती नई तकनीकों की मदद से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके.

क्या है फंड की खासियतें?

1.    एग्री फंड फॉर स्टार्ट अप्स एंड रूरल एंटरप्राइजेस भारत के एग्री सेक्टर में इनोवेशन और सस्टेनबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया भारत सरकार का एक कदम है.

2.    ये पहल 750 करोड़ रुपये के कैटेगरी -2 अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड के रूप में शुरू की जाएगी जो इक्विटी और डेट दोनों तरीकों से जरूरी रकम मुहैया कराएगी.

3.    इस 750 करोड़ रुपये में NABARD और कृषि मंत्रालय 250-250 करोड़ रुपये देंगे वहीं बाकी 750 करोड़ रुपये अन्य संस्थानों से जुटाए जाएंगे

4.    फंड का फोकस ऐसे स्टार्टअप और Agripreneurs पर रहेगा जो खेती के उत्पादों की वैल्यू चेन को बढ़ावा देने, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन यानि एफपीओ को मदद देने से जुड़े होंगे.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

16 hours ago

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

17 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

19 hours ago

NSE IPO बना सरकारी संस्थानों के लिए जैकपॉट, SBI को 4,950 करोड़ रुपये की कमाई संभव

NSE के आईपीओ से शुरुआती निवेशकों की खुलेगी किस्मत, SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और बीमा कंपनियों को मिल सकता है हजारों करोड़ रुपये का लाभ

20 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की बढ़त जारी, अमेरिका-ईरान डील से आज भी रह सकता है सकारात्मक माहौल

गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 254.36 अंक चढ़कर 77,409.98 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 82.30 अंक बढ़कर 24,168 अंक पर बंद हुआ.

20 hours ago


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

17 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

15 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

16 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

17 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

19 hours ago