होम / बिजनेस / अब Paytm को लेकर EPFO ने उठाया कदम, क्‍या और बढ़ेगी परेशानी? 

अब Paytm को लेकर EPFO ने उठाया कदम, क्‍या और बढ़ेगी परेशानी? 

पेटीएम पर हुई कार्रवाई के बाद अब तक जहां उसके शेयर की कीमत में लगातार कमी आ रही है वहीं दूसरी ओर अब उसे ईपीएफओ की ओर से भी झटका लगा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm) को लेकर आरबीआई (RBI) के बयान के बावजूद उसकी समस्‍याएं खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी कड़ी में अब ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन) की ओर से कहा गया है कि वो उन दावों के लेन-देन को स्‍वीकार नहीं करेगा जो जिसके डिपॉजिट के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक की जानकारी दी गई हो.  ईपीएफओ ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा है कि वो 23 फरवरी के बाद से इसे स्‍वीकार नहीं करेगा. सबसे बड़ी बात है कि 29 फरवरी से आरबीआई ने पेटीएम के लेन देन पर पूरी तरह से रोक लगाने को भी कहा है. 

क्‍या कहता है ईपीएफओ का लेटर? 
ईपीएफओ की ओर से 8 फरवरी को जारी किया गया पत्र कहता है कि 1 नवंबर 2023 को उनकी ओर से जो लेटर जारी किया गया था ईपीएफओ का सेटलमेंट पेटीएम पेमेंट बैंक और एयरटेल पेमेंट बैंक में किया जाए. लेकिन इस साल रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए निर्देश कहते हैं कि पेटीएम पेमेंट बैंक पर 29 फरवरी से रोक लगा दी गई है. ऐसे में ईपीएफओ की ओर से अपने सभी फील्‍ड ऑफिसर को निर्देश दिया गया है कि 23 फरवरी के बाद वो ऐसे किसी भी क्‍लेम को प्रोसेस ना करें जिसमें अकाउंटर होल्‍डर पेमेंट के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट का विकल्‍प दे रहा हो. 

अब ईपीएफओ ने दिया पेटीएम को झटका 
आरबीआई की कार्रवाई के बाद से पेटीएम को अब तक कई झटके लग चुके हैं. विशेषतौर पर गुरुवार को अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई ये भी बता चुका है कि उसने पेटीएम को बहुत मौके दिए थे. पेटीएम पेमेंट बैंक की शुरुआत 23 मई 2017 को हुई थी. तब आरबीआई की ओर से इसे लाइसेंस दिया गया था.  

ये भी पढ़ें: जल्‍द 'आधार' के जरिए आप कर पाएंगे पेमेंट, खत्‍म होंगी कई औपचारिकताएं
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago