होम / बिजनेस / अब ED ने जेट एयरवेज के खिलाफ उठाया ये कड़ा कदम, अटैच हुई इतनी प्रॉपटी 

अब ED ने जेट एयरवेज के खिलाफ उठाया ये कड़ा कदम, अटैच हुई इतनी प्रॉपटी 

ED ने जिन प्रॉपर्टी को अटैच किया है उनमें 17 रेजीडेंसियल फ्लैट से लेकर कई कमर्शियल प्रॉपर्टी भी शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरी जेट एयरवेज के खिलाफ ED ने सख्‍त कदम उठाते हुए उसकी करोड़ों की प्रॉपर्टी को सीज कर दिया है. ED ने जेट एयरवेज से जुड़ी 538 करोड़ रुपये से जयादा की प्रॉपर्टी को सीज कर दिया है. ED ने जिन प्रॉपर्टी को अटैच किया है उसमें जेट एयरवेज के साथ उसके मालिक नरेश गोयल की भी कई प्रॉपर्टी शामिल हैं. 

आखिर कौन सी प्रॉपर्टी हुई हैं अटैच? 
ED ने जिन अस्‍थाई तौर पर जिन प्रॉपर्टी को अटैच किया है उसमें 17 रेजीडेंसियल फ्लैट, बंगले और कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं. ED की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये प्रॉपर्टी लंदन, दुबई, भारत के अलग-अलग शहरों में स्थित हैं. जो प्रॉपर्टी जब्‍त हुई हैं उनमें जेट एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड और जेट एंटरप्राइजेस लिमिटेड की प्रॉपर्टी शामिल हैं. ये प्रॉपर्टी जेट एयरवेज के संस्‍थापक नरेश गोयल, उनकी पत्‍नी अनीता गोयल और बेटे निवान गोयल के नाम पर रजिस्‍टर्ड हैं.  

अभी गिरफ्तार हैं नरेश गोयल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नरेश गोयल को ED ने 1 सितंबर को गिरफ्तार किया था. ED मुंबई में उनके खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है. इस मामले में नरेश गोयल के साथ उनकी पत्‍नी अनीता गोयल, और कंपनी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामले की जांच चल रही है. ये एफआईआर बैंक की शिकायत पर दर्ज की गई है जिसने कहा है कि उसने कंपनी को 848.86 करोड़ रुपये का लोन दिया था जिसमें से 538.62 करोड़ रुपये अभी भी बाकी है. 

नरेश गोयल पर ये हैं आरोप 
जेट एयरवेज के संस्‍थापक नरेश गोयल पर आरोप है कि उन्‍होने मुंबई में कई हाई वैल्‍यू प्रॉपर्टी को खरीदा और उसके बाद उन्‍हें मुनाफा कमाते हुए बेच दिया. उन पर ये भी आरोप है कि उन्‍होंने वेब कंपनी बनाई और उसके जरिए उन्‍होंने कई अचल प्रॉपर्टी बनाई. उन पर ये भी आरोप हैं कि उनके घर के कर्मचारियों की सैलरी और उनकी बेटी की प्रोडक्‍शन कंपनी के खर्चे भी जेट एयरवेज के खाते से भरे जा रहे थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

3 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

3 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें