होम / बिजनेस / अब घर बैठे NPS के लिए आवेदन कर सकेंगे केन्‍द्रीय कर्मचारी, शुरू हुई ये सेवा

अब घर बैठे NPS के लिए आवेदन कर सकेंगे केन्‍द्रीय कर्मचारी, शुरू हुई ये सेवा

इस eNPS की प्रक्रिया ने पूरी प्रक्रिया को आसान और पेपरलैस बना दिया है. इससे आसानी से PRAN बन जाता है तो किश्‍त भी समय पर जमा हो जाती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सेवा NPS के लिए अब वो ऑनलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकेंगे. सरकार की ओर से शुरू की गई इस सर्विस में केन्‍द्रीय कर्मचारी दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं. PFRDA की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार, केन्‍द्रीय कर्मचारियों को एनपीएस में आवेदन करने के लिए इस पोर्टल के माध्‍यम से पेपरलैस करना इस पूरी मुहिम का मकसद है. 

जानिए क्‍या होता है eNPS? 
eNPS एक डिजिटल प्‍लेटफॉर्म है. ये प्‍लेटफॉर्म केन्‍द्रीय कर्मचारियों, राज्‍य कर्मचारियों, पीएसयू कर्मचारियों, सेंट्रल ऑटोनामस संगठनों, स्‍टेट ऑटोनामस बॉडी के कर्मचरियों को NPS में आवेदन करने के लिए एक डिजिटल प्‍लेटफॉर्म मुहैया कराता है. इस प्‍लेटफॉर्म के माध्‍यम से वो NPS के लिए पेपरलैस तरीके से आवेदन कर सकते हैं. 29 दिसंबर, 2023 के मास्टर सर्कुलर के अनुसार, डिजिटल प्लेटफॉर्म अन्य क्षेत्रों के मौजूदा ग्राहकों के इंटर सेक्टर शिफ्टिंग (आईएसएस) को अपने एनपीएस खाते को सरकारी क्षेत्र में निर्बाध रूप से स्थानांतरित करने में सक्षम बनाता है. 

ऐसे कर सकते हैं इसके लिए आवेदन
इस NPS खाते के लिए दो तरीके से आवेदन किया जा सकता है. 
आधार के जरिए इसके लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके तहत आधार बेस ई केवाईसी किया जाता है. 
इसी तरह से दूसरा तरीका पैन कार्ड से इसके लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए उपभोक्‍ता को साइट पर मांगे जाने वाले महत्‍वपूर्ण डॉक्‍यूमेंट की जरूरत होती है. 
पेंशन बोर्ड ने सरकारी नोडल कार्यालयों से अपने नए कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के लिए सरकारी क्षेत्र के ईएनपीएस का उपयोग करने के लिए भी कहा है.

इस डिजिटल प्‍लेटफॉर्म का क्‍या फायदा होगा? 
इस eNPS के कई और भी फायदे हैं. 
1-इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि इससे कर्मचारियों की ऑन बोर्डिंग में आसानी होगी. यही नही सरकार की ओर से जो नोडल ऑफिस बनाए गए हैं वो ऑनलाइन तरीके से सत्‍यापन कर सकेंगे. 
2- मैन्‍वुअल तरीके से खाता खोलने की प्रक्रिया से अधिकारियों के काम में कमी आएगी और ऑफिसों में लगने वाले पेपर के भंडार से भी बचा जा सकेगा. 
3- इसके जरिए पूरी प्रक्रिया पेपरलैस हो गई है. 
4- शुरू से लेकर अंत तक खाता खोलने की प्रक्रिया से मुक्ति मिल पाएगी. 
5- मौजूदा तरीके से अकाउंट खोलने में और आसानी होगी. 
6- इससे समय पर PRAN (permanent Registration Account Number) बन जाता है और NPS की किश्‍त भी जमा हो जाती है. 
इन सुविधाओं के साथ कई और तरह की सुविधाओं के कारण ई डिजिटल प्‍लेटफॉर्म कई और फायदे देता है. 

ये भी पढ़ें: अब Import नहीं हो पाएगा घटिया स्‍तर का इलेक्‍ट्रानिक सामान, सरकार ने लागू किया ये नियम

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

23 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

23 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago