✕

होम / बिजनेस / Indigo फ्लाइट में भी मिलेगी बिजनेस क्लास सेवा, बुकिंग शुरू, जानिए कितना होगा किराया?

Indigo फ्लाइट में भी मिलेगी बिजनेस क्लास सेवा, बुकिंग शुरू, जानिए कितना होगा किराया?

इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) देश में जल्द ही बिजनेस क्लास सेवा शुरू करने जा रही है. बिजनेस क्लास के यात्रियों को स्पेशल फूड ऑफर किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) से सफर करते हैं, ते यह खबर आपके लिए बेहद खुशी की है. दरअसल, देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन अब बिजनेस क्लास सुविधा भी प्रदान करेगी. देश में अभी तक टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा (Vistara) बिजनेस क्लास सीटें प्रदान करती हैं, लेकिन अब इन्हें टक्कर देने के लिए बिजनेस क्लास सेवा शुरू करने जा रही है. इससे यात्रियों को भी सुविधा होगी. तो चलिए जानते हैं इंडिगो बिजनेस क्लास का किराया कितना होगा और ये फ्लाइट कर से शुरू होंगी?

नवंबर से 12 घरेलू मार्गों पर बिजनेस क्लास सेवा
किफायती विमान सेवाएं देने वाली इंडिगो 14 नवंबर से 12 घरेलू मार्गों पर चुनिंदा उड़ानों में बिजनेस क्लास सेवा की शुरुआत करेगी. इसके अलावा कंपनी कारोबारी विस्तार के लिए ग्राहक लायल्टी कार्यक्रम भी शुरू करेगी. आपको बता दें. चालू वित्त वर्ष में इंडिगो 7 और अंतरराष्ट्रीय स्थानों के लिए उड़ानें शुरू करेगी. अभी कंपनी 120 स्थानों के लिए रोजाना 2 हजार से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है. इसमें 33 विदेशी शहर भी शामिल हैं. वहीं, घरेलू बाजार में इंडिगो की करीब 61 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

6 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग
कंपनी के 18 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इंडिगो ने बताया है कि बिजनेस क्लास की सीटों के लिए 6 अगस्त से बुकिंग शुरू हो जाएगी. बिजनेस क्लास के यात्रियों को स्पेशल फूड ऑफर किया जाएगा. ए321 नियो विमानों में बिजनेस क्लास की 12 सीटें होंगी.

कितना होगा बिजनेस क्लास का किराया?
इंडिगो के अनुसार बिजनेस क्लास सीट के लिए एकतरफ का किराया 18,018 रुपये से शुरू होगा. यह सीटें सबसे व्यस्त और बिजनेस रूट पर उपलब्ध होंगी और इसकी शुरुआत दिल्ली-मुंबई उड़ानों से होगी. कंपनी ने इसी वर्ष 23 मई को चुनिंदा मार्गों पर बिजनेस क्लास सेवा शुरू करने की घोषणा की थी.

शेयर मार्केट में इंडिगो की स्थिति
घरेलू बाजार में इंडिगो की करीब 61 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी ने हाल में 975 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिसके बाद इंडिगो की कंपनी Interglobe Aviation Ltd के शेयर में मंगलवार को खबर लिखने तक 2.34 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इसके शेयर की कीमत 4,319.25 रुपये है. 

इसे भी पढ़ें-5 साल की उम्र से अब तक दे चुके कई सुपरहिट गाने, आज जूनियर नारायण इतनी संपत्ति के हैं मालिक

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

11 hours ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

11 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा