✕

होम / बिजनेस / अब अडानी भी ला रहे हैं क्रेडिट कार्ड, आपको मिलेगा इतना पैसा!

अब अडानी भी ला रहे हैं क्रेडिट कार्ड, आपको मिलेगा इतना पैसा!

अडानी वन एक ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को टिकट बुक करने, उड़ान की स्थिति की जांच करने, लाउंज तक पहुंचने, शुल्क-मुक्त उत्पादों की खरीदारी करने का लाभ उठाने आदि में मदद करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने सोमवार को फाइनेंशियल सेक्टर में पहला कदम रखा है. अडानी ग्रुप की कंपनी अदाणी वन ने ICICI बैंक के साथ मिलकर भारत का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (Adani One Credit Card)लॉन्च किया है. इस तरह के क्रेडिट कार्ड में एयरपोर्ट से जुड़े खास फायदे मिलते हैं. यह क्रेडिट कार्ड दो तरह का है. इसमें अदाणी वन ICICI बैंक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड और अडानी वन ICICI बैंक प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड शामिल है. दोनों कार्ड में आपको वेलकम बेनिफिट्स और रिवार्ड्स भी मिलेंगे.

कार्ड के साथ कई तरह के लाभ

को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के कई फायदे हैं, जो कार्डहोल्डर्स की लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने, उनके एयरपोर्ट और ट्रेवल के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. ये कार्ड्स पूरे अडानी ग्रुप के कंज्यूमर इकोसिस्टम पर खर्च करने पर 7% तक के अदाणी रिवॉर्ड पॉइंट्स देते हैं. जैसे अडानी वन ऐप पर आप फ्लाइट, होटल, ट्रेन, बस और कैब बुक कर सकते हैं. अदाणी के मैनेजमेंट वाले एयरपोर्ट्स, अडानी सीएनजी पंप, अडानी बिजली के बिल और ट्रेनमैन ( जो एक ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म है) का फायदा उठाया जा सकता है. इन रिवॉर्ड्स की कोई लिमिट नहीं है.

वेलकम बेनिफिट्स के रूप में मिलेंगे ये फायदे

ये कार्ड वेलकम बेनिफिट्स के रूप में कई तरह के फायदे भी देते हैं. जैसे फ्री एयर टिकट्स और एयरपोर्ट की सुविधाएं जैसे प्रीमियम लाउंज का इस्तेमाल, मीट एंड ग्रीट सेवा, पोर्टर, व्हीकल सर्विस और प्रीमियम कार पार्किंग. ऐसे क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ड्यूटी फ्री शॉप पर खरीदारी और एयरपोर्ट पर खाने-पीने पर छूट देते हैं. इसके साथ ही फ्री मूवी टिकट और किराना सामान, यूटिलिटीज़ और इंटरनेशनल एक्पेंडिचर पर भी आपको अडानी रिवॉर्ड पॉइंट्स के फायदे मिलेंगे.

को-क्रेडिट कार्ड के लिए क्या है चार्जेस?

ग्राहक अडानी वन और ICICI के को-क्रेडिट कार्ड के लिए वेबसाइट www.adanione.com पर आवेदन कर सकते हैं. सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड का सालाना शुल्क 5,000 रुपये है. इसमें जॉइनिंग के साथ आपको 9,000 रुपये के लाभ मिलते हैं. वहीं, दूसरी तरफ अडानी वन ICICI बैंक प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क 750 रुपये है. इसमें जॉइनिंग के साथ आपको 5,000 रुपये का फायदा मिलता है.

अडानी ग्रुप ने क्‍या कहा?

अडानी ग्रुप के निदेशक जीत अडानी ने कहा कि अडानी वन ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड एक सहज डिजिटल परिवेश की दिशा में पहल है. अडानी वन मंच का लाभ उठाकर यूजरों को सहजता और सुगमता का अनुभव होगा. ICICI बैंक के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर राकेश झा ने कहा कि अडानी वन और वीजा के सहयोग से को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड का पेश करना बैंक का ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक और कदम है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

56 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago