होम / बिजनेस / अंबानी से लेकर अडानी तक, रिश्तों के जोड़ में भी हमारे अरबपति बेजोड़

अंबानी से लेकर अडानी तक, रिश्तों के जोड़ में भी हमारे अरबपति बेजोड़

दौलत के ढेर पर बैठे दुनिया के कई सफल कारोबारी पारिवारिक जीवन में असफल हो रहे हैं. वहीं, हमारे अरबपतियों ने यह साबित कर दिया है कि रिश्तों के जोड़ में वे बेजोड़ हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

जब बात रिश्ते निभाने की आती है, तो हम भारतीयों का कोई तोड़ नहीं. हम भारतीय हर तरह के रिश्ते निभाने में आगे हैं, फिर चाहे दोस्ती का रिश्ता हो या शादी का. एक तरफ जहां, दौलत के ढेर पर बैठे दुनिया के कई सफल कारोबारी पारिवारिक जीवन में असफल हो रहे हैं. वहीं, हमारे अरबपतियों ने यह साबित कर दिया है कि रिश्तों के जोड़ में वे बेजोड़ हैं.

मीडिया मुगल का चौथा तलाक!
मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और अमेजन के मालिक जेफ़ बेजोस जैसे अरबपति प्रोफेशनल लाइफ के हर मोर्चे पर सफल रहे. हजारों कर्मचारियों, अरबों रुपए के कारोबार को बड़ी सहजता और आसानी से चलाते रहे, लेकिन जब बात रिश्ते निभाने की आई, तो ये धुरंधर नाकाम रहे. ऑस्ट्रेलिया-अमेरिकी बिजनेसमैन रूपर्ट मर्डोक का 50 से अधिक देशों में कारोबार है, उन्हें मीडिया मुग़ल की उपाधि मिली हुई है. खबर है कि वो अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं. वैसे उनके लिए यह कोई नई बात नहीं है, इससे पहले वो अपनी तीन पत्नियों से अलग हो चुके हैं. 

बिल गेट्स नहीं निभा सके रिश्ता
अरबों के साम्राज्य के मालिक बिल गेट्स ने अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स से मई 2021 में अलग होने की घोषणा की थी. 27 सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने सहमति से अपने रिश्ते पर विराम लगा दिया. इस घोषणा के बाद बिल गेट्स को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं. यह भी आरोप लगे कि उनके अवैध संबंधों के चलते मेलिंडा और उनके रिश्ते में दरार आई.    

बेजोस ने दिया सबसे महंगा तलाक
जेफ बेजोस भी अपनी पत्नी मैकेंजी के साथ रिश्ता नहीं निभा सके. दोनों ने 25 साल के रिश्ते को 2019 में खत्म कर दिया. बेजोस और मैकेंजी का तलाक दुनिया का सबसे महंगा तलाक था. इसके तहत बेजोस ने मैकेंजी को 2.52 लाख करोड़ के शेयर दिए और वह चौथी सबसे अमीर महिला बन गईं. मैकेंजी की नेटवर्थ 36.5 अरब डॉलर से ज्यादा है.

अंबानी का मजबूत रिश्ता 
विदेशी अरबपतियों से तुलना की जाए तो भारतीय धनकुबेर प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मैनेज करने में उनसे कहीं आगे हैं. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 1985 में नीता अंबानी से शादी की थी. दोनों का रिश्ता 37 सालों से उसी मजबूती के साथ कायम है. नीता अंबानी बिजनेस में भी अपने पति का हाथ बंटाती हैं. उनकी आज एक अलग पहचान है. मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 9,140 करोड़ USD है.

रिश्ते संभालने में माहिर अडानी
एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी जितनी खूबी से व्यापार करते हैं, उतनी ही खूबी से रिश्तों को भी संभालते हैं. उनकी शादी को 24 साल हो चुके हैं. अडानी ने 1998 में प्रीति से शादी की थी. गुजराती परिवार में जन्मी प्रीति ने अहमदाबाद के गर्वनमेंट डेंटल कॉलेज से डेंटल सर्जरी में ग्रेजुएशन किया है. गौतम अडानी से शादी के बाद भी उन्होंने अपने काम को जारी रखा था. दोनों अपनी पारिवारिक जिंदगी में बेहद खुश हैं, यही वजह है कि उनके बीच तनाव या मनमुटाव की एक ही खबर सामने नहीं आई है. इसकी सबसे बड़ी वजह है अडानी का परिवार-रिश्तों को तवज्जो देना. 

बेजोड़ आनंद महिंद्रा 
रिश्तों के जोड़ में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी बेजोड़ साबित हुए हैं. 'सीईओ ऑफ द ईयर' जैसे पुरस्कारों से नवाजे गए आनंद महिंद्रा आनंद की पत्नी का नाम अनुराधा महिंद्रा है. अनुराधा एक पत्रकार हैं, जो एक लाइफ स्टाइल मैगजीन की फाउंडर, एडिटर और पब्लिशर हैं. आनंद महिंद्रा की नेट वर्थ 190 करोड़ USD है.

बिड़ला ने ‘बंधन’ नहीं समझा
आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला 1989 में शादी के बंधन में बंधे थे और उन्होंने कभी इस 'बंधन' को 'बंधन नहीं समझा. बिड़ला की शादी इंदौर के एस कुमार ग्रुप के संस्थापक शंभू कुमार कासलीवाल की बेटी नीरजा से हुआ है. दो मुलाकातों के बाद ही दिनों की सगाई हो गई थी. ऐसे में शादी के बाद ही उन्हें एक-दूसरे को समझने का मौका मिला. फ़ोर्ब्स के अनुसार, आनंद बिड़ला की नेट वर्थ 17.5 बिलियन USD है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

21 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

21 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago