होम / बिजनेस / हर समस्‍या क्राइसेस नहीं होती है, आपको उसे पहचानना आना चाहिए 

हर समस्‍या क्राइसेस नहीं होती है, आपको उसे पहचानना आना चाहिए 

सॉल्‍यूशन देने वाली एजेंसी पर कंपनी को पूरा विश्‍वास होना चाहिए. अगर एजेंसी पर कंपनी को विश्‍वास है तो वो निश्चित ही एक ईमानदार सॉल्‍यूशन देगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Business world के BW Marketing World के event में अलग-अलग क्षेत्रों कई कंपनियों के विशेष प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी ने क्राइसेस को कंट्रोल करने के अपने तरीके के बारे में विस्‍तार से बताया. इस पैनल में जिन मेहमानों ने भाग लिया उनमें PR Professional के COO, राहुल कश्‍यप मौजूद रहे वहीं MG Motor India की Manager Communications, सादिया खान और Mars Petcare India की Director, Corporate Affairs, आंचल जैन ने भाग लिया. सभी ने क्राइसेस को लेकर अपने अनुभव साझा किए और उससे निपटने के अपने तरीके के बारे में बताया. 

 सॉल्‍यूशन प्रोवाइडर पर विश्‍वास होना जरूरी 
PR Professional के COO, राहुल कश्‍यप ने कहा कि कोविड ने क्राइसेस को हाईलाइट किया है. तब से हम इस टर्म को लगातार सुन रहे हैं. मौजूदा समय में दुनिया में जो भी क्राइसेस आता है वो एक दूसरे से जुड़ा हुआ होता है. कोई भी क्राइसेस ऐसा नहीं होता है जो खुद से सामने आया हो. मेरी समझ से क्राइसेस की परिभाषा की बात करें तो उसे लेकर मेरी समझ ये है कि ये वो होता है जो बिना जानकारी के आ जाता है, और आप इसके लिए तैयार नहीं होते हैं.

जहां तक बात इसके समाधान की है तो मैं मानता हूं उसके लिए आपके पांव जमीन पर होने चाहिए.  राहुल कश्‍यप ने कहा कि एजेंसी और ब्रांच के संबंध में दोनों के बीच में तालमेल बहुत अहम होता है. ब्रांच को एजेंसी पर भरोसा होना चाहिए. अगर विश्‍वास है तो आप उन्‍हें एक ईमानदार सॉल्‍यूशन दे सकते हैं. कई बार मैंने देखा है कि वो इसे स्‍वीकार करने के लिए तैयार होते हैं. 

हर समस्‍या कोई क्राइसेस नहीं होती है
आंचल Mars Petcare India की Director, Corporate Affairs, आंचल जैन ने कहा कि हमारे फील्‍डर  में क्राइसेस कई तरह का हो सकता है. इस कई तरह के क्राइसेस में जैसे अगर मैं अपने फील्‍ड की बात करूं तो कई बार हमने ऐसा देखा कि नेगेटिव न्‍यूज को लेकर कई बार क्राइसेस आ जाता है तो उसे वैसे ही निपटाया जाता है,कई बार इस तरह का भी क्राइसेस होता है जिसमें आपका प्रतिद्ंदी आपके लिए चुनौती पैदा कर देता है. इस तरह का क्राइसेस एक टिपिकल क्राइसेस कहलाता है. मैं यहां पर ये भी कहना चाहूंगी कि हर तरह की समस्‍या क्राइसेस नहीं होती है.

अगर कोई समस्‍या हमारे लोगों को के लिए परेशानी बनती है तो वो क्राइसेस है, अगर कोई चीज हमारी मैन्‍यूफैक्‍चरिंग को प्रभावित करती है तो वो क्राइसेस है, और या तो कोई क्राइसेस हमारी इमेज को प्रभावित कर रहा हो तो वो क्राइसेस होता है. ऐसे में हम उसे सेग्रीगेट करते हैं. अब आपने कहा कि इसमें क्‍या बदलाव आया है तो वो ये है कि क्राइसेस कई जगह से आ सकता है तो ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपने स्‍टेकहोल्‍डर को किस तरह से उस क्राइसेस के बारे में बताते हैं. इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर आपके सामने कोई जियो पॉलिटिकल समस्‍या आती है तो आप उसके लिए एक लॉन्‍ग टर्म समाधान तलाश करेंगे. 

हर क्राइसेस अलग तरह का होता है
MG Motor India की Manager Communications, सादिया खान कहती हैं कि हर क्राइसेस एक अलग तरह का होता है. अब जहां तक उस क्राइसेस के सॉल्‍यूशन की बात है तो मैं सबसे पहले उसकी जड़ में जाना पसंद करती हूं, जिससे उस समस्‍या को पूरी तरह से खत्‍म किया जा सके. उसके बाद मैं अपनी रणनीति बनाने पर विश्‍वास रखती हूं. अब मान लीजिए मैं ऑटोमोबाइल सेक्‍टर से आती हूं तो ऐसे में हमारे वहां कई बार नई टेक्‍नोलॉजी से जुड़े चैलेंज आ जाते हैं, क्‍योंकि हम जानते हैं कि टेक्‍नोलॉजी हर रोज बदल रही है तो ऐसे में ये एक परेशानी है जो आती है.

कई बार कस्‍टमर से जुड़ी परेशानी सामने आती है. अब सवाल ये है कि आखिर कैसे हम उस समस्‍या को दूर करते हैं. उस समस्‍या को हम ऐसे दूर करते हैं कि जिस तरह की भी समस्‍या सामने आई है तो हम उसके अनुसार एक्‍सपर्ट आदमी की टीम को तैयार करते हैं. सबसे अहम ये भी होता है कि आपकी रैपिड रिस्‍पांस सिस्‍टम भी उसमें बड़ी भूमिका निभाता है. कस्‍टमर सैटिस्‍फैक्‍शन भी उसमें बड़ी भूमिका निभाता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

1 day ago


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

9 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago