होम / बिजनेस / नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एनसीआर रियल एस्टेट में निवेश और कनेक्टिविटी का नया युग
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एनसीआर रियल एस्टेट में निवेश और कनेक्टिविटी का नया युग
एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा अब केवल निवेश का हॉटस्पॉट नहीं रहकर प्रीमियम और लक्जरी हाउसिंग का केंद्र बनते जा रहे हैं. एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे की मजबूत कनेक्टिविटी इस बदलाव को और तेज कर रही है.
रितु राणा 1 month ago
नोएडा और फरीदाबाद सहित एनसीआर क्षेत्र में रियल एस्टेट का परिदृश्य अब बदलने वाला है. दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन ने न केवल कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है, बल्कि निवेशकों और घर खरीदने वालों के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोल दिए हैं. एक्सप्रेसवे और मेगा कॉरिडोर से जुड़े इस क्षेत्र में अब प्रॉपर्टी वैल्यूज तेजी से बढ़ रही हैं, और मिड से लेकर प्रीमियम व लक्जरी सेगमेंट तक की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ़ एक शुरुआत है, जैसे-जैसे एयरपोर्ट पूरी तरह से ऑपरेशनल होगा, क्षेत्र आर्थिक, व्यावसायिक और रियल एस्टेट के लिहाज से पूरी तरह विकसित होगा.
फरीदाबाद और नोएडा में कनेक्टिविटी का बड़ा बदलाव
बीपीटीपी के सीईओ और प्रेसिडेंट मानिक मलिक ने कहा, "जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन एनसीआर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास है. इससे फरीदाबाद और हवाई अड्डे सहित प्रमुख स्थानों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद है. ऐसे विकास से रेसिडेंशियल क्षेत्रों और रोजगार केंद्रों के बीच जुड़ाव बढ़ेगा और क्षेत्र की समग्र आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों में योगदान होगा. फरीदाबाद अपनी निकटता के कारण FNG एक्सप्रेसवे, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, DMIC कॉरिडोर और प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं से लाभान्वित होगा."
हीरो रियल्टी के सीईओ रोहित किशोर ने कहा, "नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में निवेश और व्यावसायिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. हम मिड और प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में लगातार मांग देख रहे हैं, जो बढ़ती आकांक्षाओं और दीर्घकालिक मूल्य सृजन में विश्वास से समर्थित है. रणनीतिक लोकेशन और निवेशकों की बढ़ती रुचि के साथ, नोएडा अब केवल एक उभरता हुआ बाजार नहीं बल्कि एनसीआर का अगला रियल एस्टेट पावरहाउस बनकर उभरा है."
निवेश और एंड-यूजर मांग का नया हॉटस्पॉट
स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स सेल्स और मार्केटिंग प्रेसिडेंट आशिष जेरथ, ने कहा, "नोएडा को पहले भविष्य के विकास वाले क्षेत्र के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब वास्तविक मांग तेजी से दिख रही है, खासकर एक्सप्रेसवे के आसपास. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन ने इस क्षेत्र के लिए बड़ा बदलाव लाया है. बाजार अब केवल निवेश तक सीमित नहीं रहकर बेहतर डिजाइन और योजनाबद्ध प्रोजेक्ट्स की ओर बढ़ रहा है. एंड-यूज़र यानी घर खरीदने वालों की मांग में भी साफ बढ़ोतरी हुई है. इसका कारण बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी में सुधार और लोगों की बढ़ती जीवनशैली की अपेक्षाएँ हैं. नोएडा एक्सप्रेसवे अब सबसे प्रमुख और तेजी से उभरने वाला कॉरिडोर बन रहा है."
बिगटेक के सीओओ राज कुमार सिसोदिया ने कहा, "नोएडा का रियल एस्टेट बाजार अब परिपक्व हो रहा है और एयरपोर्ट इस ग्रोथ को नई दिशा देगा. यमुना एक्सप्रेसवे और आसपास के इलाकों में पहले से ही निवेशकों की मजबूत मौजूदगी है, लेकिन अब एंड-यूजर्स और कंपनियों की भागीदारी भी तेजी से बढ़ेगी. इससे इस क्षेत्र में एक संतुलित और टिकाऊ विकास देखने को मिलेगा, जो लंबे समय तक बाजार को मजबूती देगा."
M3M नोएडा के डायरेक्टर यश गर्ग ने कहा, "एनसीआर रियल एस्टेट मार्केट अब एक परिभाषित विकास चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी मांग को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं. जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन क्षेत्र की विकास गति को मजबूती देता है. पहले केवल किफायती हाउसिंग वाला बाजार अब प्रीमियम और लक्जरी डिवेलपमेंट्स के लिए पसंदीदा केंद्र में बदल रहा है. आने वाले समय में प्रॉपर्टी वैल्यूज में 20–30% की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि एयरपोर्ट के पूरी तरह से ऑपरेशनल होने पर लंबी अवधि की आर्थिक और रियल एस्टेट क्षमता पूरी तरह सामने आएगी."
ओरिस ग्रुप सेल्स एवं मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट विशाल सभरवाल ने कहा, "जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से यह पूरा क्षेत्र तेजी से एक बड़े आर्थिक और आवासीय केंद्र के रूप में उभरेगा. बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यहां इंडस्ट्री और बिजनेस एक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर में भी मजबूत मांग देखने को मिलेगी. आने वाले समय में यह कॉरिडोर सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि रहने और काम करने के लिए एक पसंदी डेस्टिनेशन बन सकता है."
संपत्ति मूल्य में उछाल
हाल ही में InvestoXpert Advisors के RealX Stats के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर अपार्टमेंट्स की कीमतें 158% बढ़ी, प्लॉट्स की कीमतें 536% बढ़ीं हैं. इसके अलावा एयरपोर्ट का प्रभाव 20,000 से अधिक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और 40–50 मिलियन लोगों तक फैलेगा, जिसमें अलीगढ़, बुलंदशहर, खुरजा और आसपास के इलाके शामिल हैं.
InvestoXpert Advisors के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल रहेजा ने कहा, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के 15 दिन के भीतर ही रेसिडेंशियल पूछताछ में 56% और कमर्शियल में 75% की वृद्धि हुई. YEIDA सेक्टर 18, 20, 22D, 32, सेक्टर 150, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और डेल्टा-जेटा ज़ोन बेहतर कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और अपकमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से लाभान्वित होंगे. एयरपोर्ट क्षेत्रीय विकास को गति देने वाला उत्प्रेरक है."
PropertyPistol के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अशिष नारायण अग्रवाल ने कहा, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन एक निर्णायक मोड़ है, जो सट्टा आधारित गतिविधियों से एंड-यूजर-आधारित दीर्घकालिक निवेश की ओर रुझान बदल रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड्स वैश्विक व्यवसायों को आकर्षित करेंगे और रोजगार व वाणिज्यिक रियल एस्टेट में वृद्धि लाएंगे. जेवर के पास एक 'सिंगापुर-स्टाइल' इकोसिस्टम बन रहा है, जो नोएडा को उत्तर भारत में रणनीतिक व्यावसायिक केंद्र बना रहा है."
लंबी अवधि में क्षेत्रीय विकास और प्रॉपर्टी अप्रीसिएशन
विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले सालों में प्लॉट की कीमतें 20% और अपार्टमेंट्स 25% बढ़ सकती हैं. एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा अब केवल निवेश का हॉटस्पॉट नहीं रहकर प्रीमियम और लक्जरी हाउसिंग का केंद्र बनते जा रहे हैं. एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे की मजबूत कनेक्टिविटी इस बदलाव को और तेज कर रही है.
टैग्स