होम / बिजनेस / नितिन गडकरी 2023 में देने जा रहे एक और खुशखबरी! ट्विटर पर खुद दी इसकी जानकारी

नितिन गडकरी 2023 में देने जा रहे एक और खुशखबरी! ट्विटर पर खुद दी इसकी जानकारी

इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर यातायात का लोड कम होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: द्वारका एक्सप्रेसवे, जिसे नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड के नाम से भी जाना जाता है, 2023 में चालू हो जाएगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

गडकरी ने ट्विटर पर दी जानकारी
इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर यातायात का लोड कम होगा. गडकरी ने ट्विटर पर लिखा कि द्वारका एक्सप्रेसवे, जिसे भारत में पहले एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जा रहा है, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और पश्चिमी दिल्ली की अन्य सड़कों पर यातायात के दबाव को कम करेगा.

‘दिल्ली- जयपुर- अहमदाबाद- मुंबई’ शाखा का एक हिस्सा
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्वर्णिम चतुर्भुज की ‘दिल्ली- जयपुर- अहमदाबाद- मुंबई’ शाखा का एक हिस्सा है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर 50-60 प्रतिशत यातायात को नए एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जाएगा, जिससे सोहना रोड और गोल्फ कोर्स रोड की ओर यातायात में सुधार होगा.

16 लेन का एक्सप्रेसवे
उन्होंने कहा कि 2023 में इसके चालू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने में भी काफी मदद मिलेगी. मंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे 16 लेन का है, जिसमें दोनों तरफ न्यूनतम तीन लेन की सर्विस रोड का प्रावधान है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक के शेयरों में गिरावट, मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद मैनेजमेंट की चेतावनी से टूटा स्टॉक

पोस्ट-अर्निंग्स कॉल में बैंक के मैनेजमेंट ने चेतावनी दी कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में क्रेडिट कार्ड बिजनेस पर दबाव बना रह सकता है. हालांकि, बैंक का मानना है कि दूसरी छमाही में स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.

7 minutes ago

सन फार्मा ने ऑर्गेनॉन को 11.75 अरब डॉलर के सौदे में खरीदा

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि इस सौदे के तहत सन फार्मा, ऑर्गेनॉन के सभी बकाया शेयर 14 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदेगी.

31 minutes ago

अक्षय कुमार बने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के ब्रांड एंबेसडर, लॉन्च हुआ राष्ट्रीय अभियान

इस साझेदारी के साथ कंपनी ने अपना पहला राष्ट्रीय ब्रांड अभियान ‘देश का किसान, देश का असली हीरो’ भी लॉन्च किया है, जो देश के किसानों के योगदान और उनके साहस को समर्पित है.

1 hour ago

₹2250 करोड़ जुटाएगी एक्सिस फाइनेंस, ग्रोथ और लेंडिंग पर बड़ा फोकस

कंपनी के इस फंडरेज प्लान में दो प्रमुख हिस्से शामिल हैं. पैरेंट कंपनी एक्सिस बैंक ₹1500 करोड़ का निवेश राइट्स इश्यू के जरिए करेगी. वहीं प्राइवेट इक्विटी फर्म केदार कैपिटल ₹750 करोड़ का निवेश प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के माध्यम से करेगी.

3 hours ago

₹5 लाख करोड़ डूबने के बाद राहत के संकेत, क्या आज संभलेगा शेयर बाजार

शुक्रवार को सेंसेक्स 999 अंकों की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 275 अंक टूटकर 23,897 के स्तर पर आ गया. इस गिरावट ने निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹5 लाख करोड़ की कमी कर दी.

4 hours ago

बड़ी खबरें

RBL बैंक के शेयरों में गिरावट, मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद मैनेजमेंट की चेतावनी से टूटा स्टॉक

पोस्ट-अर्निंग्स कॉल में बैंक के मैनेजमेंट ने चेतावनी दी कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में क्रेडिट कार्ड बिजनेस पर दबाव बना रह सकता है. हालांकि, बैंक का मानना है कि दूसरी छमाही में स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.

7 minutes ago

सन फार्मा ने ऑर्गेनॉन को 11.75 अरब डॉलर के सौदे में खरीदा

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि इस सौदे के तहत सन फार्मा, ऑर्गेनॉन के सभी बकाया शेयर 14 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदेगी.

31 minutes ago

अक्षय कुमार बने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के ब्रांड एंबेसडर, लॉन्च हुआ राष्ट्रीय अभियान

इस साझेदारी के साथ कंपनी ने अपना पहला राष्ट्रीय ब्रांड अभियान ‘देश का किसान, देश का असली हीरो’ भी लॉन्च किया है, जो देश के किसानों के योगदान और उनके साहस को समर्पित है.

1 hour ago

₹2250 करोड़ जुटाएगी एक्सिस फाइनेंस, ग्रोथ और लेंडिंग पर बड़ा फोकस

कंपनी के इस फंडरेज प्लान में दो प्रमुख हिस्से शामिल हैं. पैरेंट कंपनी एक्सिस बैंक ₹1500 करोड़ का निवेश राइट्स इश्यू के जरिए करेगी. वहीं प्राइवेट इक्विटी फर्म केदार कैपिटल ₹750 करोड़ का निवेश प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के माध्यम से करेगी.

3 hours ago

नीति आयोग में बड़ा बदलाव, अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी बने नए उपाध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाहिड़ी और अन्य नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग भारत की नीति निर्माण व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो सहकारी संघवाद, सुधारों और आम लोगों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में काम करता है.

3 hours ago