होम / बिजनेस / नीति आयोग की EPI रैंकिंग: एक्सपोर्ट की दौड़ में महाराष्ट्र नंबर-1, छोटे राज्यों में उत्तराखंड आगे

नीति आयोग की EPI रैंकिंग: एक्सपोर्ट की दौड़ में महाराष्ट्र नंबर-1, छोटे राज्यों में उत्तराखंड आगे

EPI 2024 रैंकिंग साफ संकेत देती है कि भारत में निर्यात को लेकर राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है. महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात जहां मजबूत स्थिति में हैं, वहीं उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

भारत के राज्यों की निर्यात तैयारियों को लेकर नीति आयोग ने एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स (EPI) 2024 जारी कर दिया है. इस रैंकिंग में महाराष्ट्र देश का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला राज्य बनकर उभरा है. वहीं तमिलनाडु दूसरे, गुजरात तीसरे और उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर रहा है. यह रैंकिंग राज्यों की निर्यात क्षमता, नीतिगत ढांचे और कारोबारी माहौल के आधार पर तैयार की गई है.

बड़े राज्यों में महाराष्ट्र सबसे आगे

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, बड़े राज्यों की श्रेणी में महाराष्ट्र ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. इसके बाद तमिलनाडु और गुजरात का नंबर आता है. उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर रहते हुए भी टॉप परफॉर्मिंग राज्यों की सूची में मजबूती से बना हुआ है. यूपी के बाद इस सूची में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब शामिल हैं.

छोटे राज्यों में उत्तराखंड का दबदबा

छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो उत्तराखंड ने पहला स्थान हासिल किया है. इसके बाद जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव और त्रिपुरा का स्थान है.

किन आधारों पर हुई रैंकिंग

इस इंडेक्स में राज्यों का मूल्यांकन चार प्रमुख मानकों पर किया गया है, जिसमें एक्सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस इकोसिस्टम, पॉलिसी और गवर्नेंस व एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस को शामिल किया गया है. रिपोर्ट जारी करते हुए नीति आयोग के सीईओ बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत लगातार कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट कर रहा है. ऐसे में देश और राज्यों के स्तर पर मजबूत निर्यात व्यवस्था होना बेहद जरूरी है.

राज्यों को अवसरों के लिए रहना होगा तैयार

नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने कहा कि राज्यों को चाहिए कि वे नए वैश्विक व्यापार अवसरों का पूरा लाभ उठाएं और अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दें. उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों के भीतर जिलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना समय की मांग है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

48 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

4 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

7 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

48 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

4 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.