✕

होम / बिजनेस / नीता अंबानी का मैसाचुसेट्स में हुआ सम्मान, महिला सशक्तिकरण के लिए किया बेहतरीन काम

नीता अंबानी का मैसाचुसेट्स में हुआ सम्मान, महिला सशक्तिकरण के लिए किया बेहतरीन काम

नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए गवर्नर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्री की चेयरपर्सन नीता अंबानी आर्ट और कल्चर की फील्ड में काफी एक्टिव रहती हैं. नीता अंबानी खुद भी एक कलाकार हैं और बेहतरीन भरतनाट्यम डांस भी करती हैं. अब नीता अंबानी को अमेरिका के स्टेट गवर्नर ने सम्मानित किया है और उन्हें एक ग्लोबल चेंजमेकर बताया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा, 'रिलायंस इंडस्ट्री की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका के स्टेट मैसाचूसट्स की रिस्पेक्टेड गवर्नर मौरा हेली ने सम्मानित किया है. नीता अंबानी को एजुकेशन, हेल्थकेयर, स्पोर्ट्स, आर्ट्स एंड कल्चर और महिला सशक्तिकरण जैसी फील्ड में एक ग्लोबल चेंजमेकर बताया है. उन्होंने भारत और भारत के बाहर विदेशों  में भी इन क्षेत्रों में अभूतपूर्व बदलाव किया है.'

खुद भी एक कलाकार हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी खुद भी एक कलाकार हैं और बेहतरीन भरतनाट्य डांस करती हैं. कला के क्षेत्र में नीता अंबानी ने काफी काम किया है. नीता अंबानी ने मुंबई में भारत का पहला विश्व स्तरीय कलाकेंद्र जियो वर्ल्ड सेंटर भी बनाया है. इस सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में दुनिया भर के कलाकारों ने शिरकत की थी. नीता अंबानी ने खुद भी अपने बेटे की शादी के पहले की सेरेमनी में 'विश्वम्भरी स्तुति' पर डांस किया था. कला के क्षेत्र में योगदाने देने के साथ नीता अंबानी ने खेल के क्षेत्र में भी काफी काम किया है.

आईपीएल टीम की भी मालिकन हैं नीता अंबानी

आर्ट एंड कल्चर के साथ नीता अंबानी स्पोर्ट्स की फील्ड में भी काफी योगदान देती रहती हैं. नीता अंबानी की आईपीएल टीम भी है और क्रिकेट समेत दूसरे खेलों के प्रति भी उनका प्यार दिखता रहता है. नीता अंबानी की टीम 'मुंबई इंडियन्स' अब तक आईपीएल टूर्नामेंट को भी कई बार जीत चुकी है. नीता अंबानी को अक्सर ही क्रिकेट स्टेडियम्स में भी देखा जाता है. भारत समेत आईपीएल के मुकाबलों में नीता अंबानी अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम डगआउट में बैठी रहती हैं. अब नीता अंबानी को एक ग्लोबल चेंजमेकर के तौर पर अमेरिका के मैसाचूसट्स स्टेट की गवर्नर ने सम्मानित किया है. इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

6 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

6 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

6 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

6 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

10 hours ago